1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11 बजे, 35 मंत्री लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11 बजे, 35 मंत्री लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार (BJP Government) के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Shubhendu Adhikari) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार (BJP Government) के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Shubhendu Adhikari) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा और 35 नए मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल आरएन रवि (Governor R.N. Ravi) मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

पढ़ें :- Video-ममता बनर्जी ने भाजपा को दी खुली चुनौती, बोलीं-'मुझे चुप कराने और TMC को खत्म करने के लिए आपको मुझे मारना पड़ेगा'

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने कब ली थी शपथ?

दरअसल शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हुआ। क्योंकि पहली बार बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 सालों के शासन का अंत किया।

शुभेंदु अधिकारी के साथ कितने मंत्रियों ने ली थी शपथ?

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। उनके साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल थे।

मंत्रिमंडल विस्तार से मजबूत होगी शुभेंदु अधिकारी की टीम

अब मंत्रिमंडल विस्तार के साथ बीजेपी सरकार (BJP Government) प्रशासनिक स्तर पर अपनी टीम को और मजबूत करने जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए मंत्रियों को शामिल कर सरकार विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेगी। लोक भवन में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह पश्चिम बंगाल की नई बीजेपी सरकार (BJP Government)  के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : अखिलेश यादव, बोले- पूरे ट्रस्ट को भंग कर न्यायिक जांच, आपस में 'निष्कलंक' होने की क्लीन चिट देने का खेल बंद हो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...