राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Rajasthan Royals Captain Riyan Parag) के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के क्वालीफायर 2 में हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। रियान पराग (Riyan Parag) श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए चोट के चलते इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Rajasthan Royals Captain Riyan Parag) के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के क्वालीफायर 2 में हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। रियान पराग (Riyan Parag) श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए चोट के चलते इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिए गए हैं। उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालनी थी, लेकिन अब उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम में शामिल किया गया है। ऋतुराज टीम के उपकप्तान भी होंगे। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक अपडेट में दी।
BCCI ने ने बताया कि पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के लिए इंडिया ‘ए’ टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है, जो हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। रियान के रिहैबिलिटेशन की देखरेख BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) द्वारा की जाएगी। ट्राई सीरीज (Tri-Series) में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए टीम शामिल है।
आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे रियान
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) लीग के दौरान ही हैमस्ट्रिंग का शिकार हुए थे और इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। आरआर के लिए खेले गए आखिरी कुछ मैचों में उनकी इंजरी साफ दिख रही थी। आरआर न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर 2 में जीटी से 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। आईपीएल में आरआर का सफर समाप्त होने के बाद पराग अब बेंगलुरु में सीओई में रिहैब से गुजरेंगे। इस साल की शुरुआत पराग कंधे की चोट से उबरने के लिए भी सीओई में रुके थे।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से निराश किया था। गायकवाड़ 14 मैचों में 28.08 की औसत और 123.44 के स्ट्राइक रेट से कुल 337 रन बना सके थे। गायकवाड़ भारतीय सीनियर टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल चुके हैं। इंडिया ए टीम में वह तिलक वर्मा और अंशुल कंबोज के साथ ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे जिनका भारतीय टीम के लिए डेब्यू हो चुका है।
ट्राई सीरीज के लिए अपडेटेड इंडिया-ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।