1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP B.Ed Exam: बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन के बाद मिली एंट्री; कानपुर में नाले में गिरे कई छात्र, भीगे एडमिट कार्ड

UP B.Ed Exam: बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन के बाद मिली एंट्री; कानपुर में नाले में गिरे कई छात्र, भीगे एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में रविवार को बीएड (B.Ed) प्रवेश परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा और सख्त चेकिंग के बीच किया जा रहा है। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, फोटो..

By Harsh Gautam 
Updated Date

लखनऊ/कानपुर: उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में रविवार को बीएड (B.Ed) प्रवेश परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा और सख्त चेकिंग के बीच किया जा रहा है। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, फोटो और पहचान पत्र के साथ-साथ बायोमेट्रिक, फेस रिकग्निशन और रेटिना स्कैन मिलान के बाद ही परीक्षा हॉल में जाने दिया गया। सख्त नियमों के तहत छात्रों के जूते-मोजे और हाथ की घड़ियां तक बाहर ही उतरवा ली गईं।

पढ़ें :- गाजियाबाद: पैरा-ओलंपिक खिलाड़ी चिराग की हत्या का खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही दस्तावेज की शिकायत पर मारी थी गोली

कानपुर में बड़ा हादसा, नाले में गिरे परीक्षार्थी

परीक्षा के बीच कानपुर के प्रो. एचएन मिश्रा पीजी कॉलेज केंद्र के बाहर एक बड़ा हादसा हो गया। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले कॉलेज के पास का एक नाला अचानक धंस गया। इसकी चपेट में आकर परीक्षा देने आए करीब 10 से 12 अभ्यर्थी नाले में गिर गए। इस घटना में कई छात्रों को चोटें आईं और उनके कपड़े पूरी तरह खराब हो गए। सबसे बड़ी परेशानी तब हुई जब कुछ छात्रों के एडमिट कार्ड भी कीचड़ में भीग गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और साथी छात्रों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

चेकिंग की कई परतें, जीके के सवालों ने उलझाया

दो पालियों में आयोजित हो रही इस परीक्षा में अकेले कानपुर में ही 9,168 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली (सुबह 9 से 12 बजे) के दौरान सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा और डॉ. दिवाकर अवस्थी सहित कई अधिकारियों ने खुद क्लासरूम में जाकर सघन चेकिंग की। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के मुताबिक, इस बार जनरल नॉलेज (GK) के सवाल काफी कठिन और उलझाने वाले रहे।

पढ़ें :- साधु बनने की सनक में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग, बेटी की शादी से ठीक पहले खौफनाक कदम

केंद्रों के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और कैलकुलेटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह बैन रहा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...