1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. साधु बनने की सनक में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग, बेटी की शादी से ठीक पहले खौफनाक कदम

साधु बनने की सनक में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग, बेटी की शादी से ठीक पहले खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक अधेड़ शख्स ने साधु बनने की चाह में कुल्हाड़ी से अपना ही गुप्तांग काट डाला। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

छतरपुर:मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक अधेड़ शख्स ने साधु बनने की चाह में कुल्हाड़ी से अपना ही गुप्तांग काट डाला। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- चलने के लिए दो लोगों का सहारा... पर 34 साल पुराना गुनाह नहीं भूला कानून: बिहार के 84 वर्षीय बुजुर्ग को हुई जेल

खुद फोन कर भाई को दी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, अधेड़ शनिवार सुबह हमेशा की तरह अपने खेत पर बने कुएं के पास गया था। वहां उसने अचानक पास ही रखी कुल्हाड़ी उठाई और खुद पर जानलेवा वार कर दिया। इस खौफनाक कदम को उठाने के बाद वह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगा। चौंकाने वाली बात यह है कि होश खोने से पहले उसने खुद अपने चचेरे भाई को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। भाई आनन-फानन में खेत पर पहुंचा और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गया।

अस्पताल में डॉक्टरों से कही ये बात

जब अस्पताल के डॉक्टरों और परिजनों ने इस आत्मघाती कदम की वजह जाननी चाही, तो अधेड़ का जवाब सुनकर सबके होश उड़ गए। उसने बताया कि वह इस सांसारिक दुनिया और मोह-माया को छोड़कर पूरी तरह साधु बनना चाहता है, इसलिए उसने ऐसा किया।

पढ़ें :- दिल्ली दौरे से बदली सियासी तस्वीर? बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच नितिन नवीन से मिले अन्नामलाई

घर में है बेटी की शादी, गांजे की लत का शक

इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। शख्स के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी आगामी 25 जून को होने वाली है। वहीं, उसकी पत्नी लंबे समय से लकवा की बीमारी से पीड़ित है। भाई के मुताबिक, वह काफी समय से गांजे के नशे का आदी था, जिसके चलते उसकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा था। फिलहाल पुलिस और डॉक्टर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...