1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने IAS अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया, परिवहन विभाग का भी है अतिरिक्त प्रभार

योगी सरकार ने IAS अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया, परिवहन विभाग का भी है अतिरिक्त प्रभार

यूपी राजस्व परिषद (Revenue Board) के अध्यक्ष अनिल कुमार के रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकरी अर्चना अग्रवाल ( IAS Archana Agarwal)  को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी राजस्व परिषद (Revenue Board) के अध्यक्ष अनिल कुमार के रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकरी अर्चना अग्रवाल ( IAS Archana Agarwal)  को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल ( IAS Archana Agarwal) इसके साथ ही अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और अपर मुख्य सचिव परिवहन की भी जिम्मेदारी स‍ंभालती रहेंगी। राजस्व परिषद (Revenue Board) के अध्यक्ष पद की दौड़ में अर्चना अग्रवाल के साथ दीपक कुमार, बीएस मीना और लीना जौहरी भी वरिष्ठता क्रम में थे। राजस्व परिषद (Revenue Board) के अध्यक्ष पद के लिए अर्चना अग्रवाल ( Archana Agarwal) का दावा सबसे मजबूत था।

अध्यक्ष राजस्व परिषद बड़ी जिम्मेदारी

राजस्व परिषद (Revenue Board)  प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक संस्थाओं में शामिल है, जहां भूमि, राजस्व और अपील से जुड़े बड़े मामलों की निगरानी होती है। अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद (Revenue Board)  की कमान मिलने को शासन स्तर पर अहम प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। अर्चना अग्रवाल अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी निर्णय लेने की शैली और शासन-प्रशासन में लंबे अनुभव के लिए विख्यात हैं। अर्चना अग्रवाल का उत्तर प्रदेश समेत केंद्र सरकार की सेवा में लंबा अनुभव है। वह 2009 में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर भी रह चुकी थीं। इसी वर्ष उनकी केंद्र से उत्तर प्रदेश में वापसी हुई और उन्हें परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया। अर्चना अग्रवाल को 16 वर्ष बाद फिर से परिवहन विभाग मिला है। अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा में 36 वर्ष का सेवाकाल को इसी साल पूरा कर रही हैं। सितंबर माह में उनका रिटायरमेंट होना है।

पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल

राजस्व विभाग में महिला अधिकारियों का दबदबा

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद (Revenue Board)  के शीर्ष तीन पद पर महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है। अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद की चेयरमैन नियुक्त किया गया है तो अपर्णा यू को के पास प्रमुख सचिव राजस्व का पद है। कंचन वर्मा को राजस्व परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है।

सुल्तानपुर और अयोध्या में रहीं तैनात

अर्चना अग्रवाल साल 2009-10 में उत्तर प्रदेश की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद तैनात रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें राजस्व परिषद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को इस संबंध में तबादला लिस्ट भी जारी हो गई है। आईएएस अर्चना अग्रवाल सुल्तानपुर और अयोध्या में मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर रह चुकी हैं।

पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...