1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, चैंबर में खुद को बंद कर वकील ने फांसी लगाने की कोशिश

लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, चैंबर में खुद को बंद कर वकील ने फांसी लगाने की कोशिश

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर (Bulldozer) चला। बता दें कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन (District Administration) की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन (Police-Administration) से उनकी बहस भी हुई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर (Bulldozer) चला। बता दें कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन (District Administration) की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन (Police-Administration) से उनकी बहस भी हुई।

पढ़ें :- बातचीत के बहाने जे.पी नड्डा के आवास पर सौरभ दास और आशुतोष रांका को नजरबंद कर, लाठीचार्ज किया गया: अभिजीत दीपके

पढ़ें :- आपदा के प्रति हमारी सतर्कता, तैयारी और जागरूकता ही जन-धन की हानि को ला सकती है न्यूनतम स्तर तक: सीएम योगी

बताते चलें कि हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य भवन (Swasthya Bhawan) व कचहरी के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबर तोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे। वकीलों को खुद अवैध चैंबर हटाने के लिए वक्त भी दिया था। इसकी मियाद पूरी होने के बावजूद इन चैंबरों को नहीं हटाया गया। इस पर बुलडोजर चलाया गया। वकीलों के हंगामे के आसार के मद्देनजर पीएसी बल भी तैनात की गई है।

लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर वकीलों के 200 से ज्यादा अवैध चैंबर्स पर चला बुलडोजर (Bulldozer Demolishes Illegal Chambers)। नाराज लोग राम की तस्वीर दिखाकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन।

लखनऊ कलेक्ट्रेट में अवैध चैंबर हटाने पहुंचे निगम पर भड़के वकील और हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ नगर निगम ने जिला अदालत और कलेक्ट्रेट के पास बने करीब 240 अवैध चैंबर और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।

पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान

अपने चैंबर हटाए जाने से नाराज वकीलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...