1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी को बेखौफ बदमाश ने मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी को बेखौफ बदमाश ने मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसां दीं। ये घटना कल्ली पश्चिम क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे के करीब हुई। पुलिस की शुरूआती जांच में कारोबारी की पहचान जौनपुरी निवासी संदीप कुमार (40) के रूप में हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसां दीं। ये घटना कल्ली पश्चिम क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे के करीब हुई। पुलिस की शुरूआती जांच में कारोबारी की पहचान जौनपुरी निवासी संदीप कुमार (40) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल संदीप को उपचार के लिए ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- UP में कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

पुलिस ने बताया कि, संदीप कुमार मौजूदा समय पीजीआई के वृंदावन का​लिंदी पार्क के पास किराए के मकान में रहते थे और रियल एस्टेट का काम करते थे। उनका कल्ली पश्चिम इलाके में कार्यालय भी है। बताया जा रहा है कि, दोपहर वो अपने कर्मचारी के साथ कार्यालय जा रहे थे। कार्यालय पहुंचने के बाद वो कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए जा रहे थे।

इस दौरान सफेद गमछा लपटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को तीन गोलियां मार दी। एक गोली सीने, एक पेट और एक सिर पर लगी। संदीप को गोली मारने के बाद आरोपी अपने बाइक सवार साथी के साथ वहां से फरार हो गया। वहीं, घटनास्थल पर ही संदीप खून से लथपथ होकर गिर पड़े। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर विपिन ने शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। घायल संदीप को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपी
ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है, जिसकी वीडियो बेहद ही खौफनाक है। पुलिस अब इस वीडियो की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है। इसके साथ ही, सर्विलांस की भी मदद पुलिस ले रही है।

 

पढ़ें :- आईआईएलएम एकेडमी लखनऊ कैंपस में ब्लड डोनेशन ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन, स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...