1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Royal Albert Hall controversy: कुमार सानू के गाने पर पाकिस्तानी होस्ट फिजा अली का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी

Royal Albert Hall controversy: कुमार सानू के गाने पर पाकिस्तानी होस्ट फिजा अली का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी

मशहूर भारतीय गायक कुमार सानू के लाइव कॉन्सर्ट जो लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित हुआ था, वहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस शो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस और होस्ट फिजा अली अपने यूके बेस्ड बिजनेसमैन पति इजाज खान के साथ पहुंची थीं।

By Sushil Sah 
Updated Date

लंदन। मशहूर भारतीय गायक कुमार सानू के लाइव कॉन्सर्ट जो लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित हुआ था, वहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस शो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस और होस्ट फिजा अली अपने यूके बेस्ड बिजनेसमैन पति इजाज खान के साथ पहुंची थीं। कॉन्सर्ट के दौरान फिजा अली द्वारा की गई अजीबोगरीब हरकतों और ओवर-एक्टिंग के कारण अब वे पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट का ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा फैसला, शिकायत अपीलीय समिति को दिया 15 दिन का समय

रोमांटिक होने के चक्कर में की ओवर-एक्टिंग

चश्मदीदों और वायरल वीडियो के मुताबिक, जब कुमार सानू मंच पर ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ जैसे अपने सदाबहार रोमांटिक गाने गा रहे थे, तब फिजा अली मर्यादा भूलकर अजीब एक्सप्रेशंस देते हुए अपने पति के सामने डांस करने लगीं और जबरन उन्हें इस कृत्य में शामिल करने की कोशिश करने लगीं। फिजा ने खुद इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

पाकिस्तानी आवाम ने कहा ‘छपरी’

वीडियो वायरल होते ही पाकिस्तान के इंटरनेट यूजर्स ने फिजा अली की क्लास लगाते हुए कहा कि रॉयल अल्बर्ट हॉल जैसे गंभीर और ऐतिहासिक स्थान पर इस तरह की ‘अटेंशन सीकिंग’ हरकतें बेहद शर्मनाक हैं। इसके अलावा कई लोगों ने कॉन्सर्ट का मजा खराब करने और केवल फुटेज बटोरने का आरोप लगाया। साथ ही पाकिस्तान की आवाम ने उन्हें छपरी जैसे भद्दे टिप्पणी भी किए। नेटिजंस ने यह भी नोटिस किया कि फिजा की हरकतों से उनके पति इजाज खान काफी असहज (Uncomfortable) महसूस कर रहे थे। एक यूजर ने कमेंट किया, पति के चेहरे के भाव बता रहे हैं कि वह वहां से भाग जाना चाहते हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड के चमोली में आवासीय मकान में मदरसा संचालन के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के लोगों ने उनकी निंदा करते हुए कहा है कि कलाकारों को विदेशों में जाकर अपनी संस्कृति और शालीनता का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और फिजा अली को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...