पिछले कुछ समय से भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कई सवाल उठे हैं। व्यापारिक शुल्क, हमले में नाविकों की मौत समेत अन्य मुद्दों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल में ही अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत का भी दौरा किया था। हालांकि, पिछले सप्ताह ओमान के तट के पास एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों में एक तनाव पैदा हो गया था।
G7 Summit: फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक मुलाकात हुई। ये मुलाकात बेहद ही छोटी थी लेकिन डेढ़ साल बाद हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही कुछ देर बातचीत भी की। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। इस मुलाकात ने बुधवार को दोनों नेताओं के बीच होने वाली औपचारिक और बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक का मुख्य मंच तैयार कर दिया है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कई सवाल उठे हैं। व्यापारिक शुल्क, हमले में नाविकों की मौत समेत अन्य मुद्दों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल में ही अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत का भी दौरा किया था। हालांकि, पिछले सप्ताह ओमान के तट के पास एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों में एक तनाव पैदा हो गया था।
ऐसे गंभीर माहौल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों के बीच, बुधवार को होने वाली इस द्विपक्षीय वार्ता पर अब पूरी दुनिया की नजरें टिक गई हैं, जहां पीएम मोदी इस वैश्विक मंच पर अन्य कई विश्व नेताओं के साथ भी बैठकें करेंगे। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की यह मुलाकात एक बेहद संवेदनशील और जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बीच हुई है। इस समय पश्चिम एशिया में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है।