1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बरेली में बहू की पिटाई से आहत सास ने खाया जहर, पिटाई का वीडियो वायरल

बरेली में बहू की पिटाई से आहत सास ने खाया जहर, पिटाई का वीडियो वायरल

यूपी के बरेली जिले के किला थाना (Qila Police Station) क्षेत्र के मलूकपुर में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बेटे और बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi) ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

By santosh singh 
Updated Date

बरेली । यूपी के बरेली जिले के किला थाना (Qila Police Station) क्षेत्र के मलूकपुर में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बेटे और बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi) ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल (District Hospital) की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?

जिला अस्पताल में अनुपम के पति राजीव रस्तोगी (Rajiv Rastogi) ने जानकारी दी कि उनका छोटे बेटा और बहू मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इस बात को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। आरोप है कि कई बार बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसकी शिकायत किला थाने में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पढ़ें :- 900 करोड़ रुपये के कोडीन सिरप कांड में जज को प्रभावित करने की कोशिश, हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने खुद को केस से किया अलग

बहू ने पीटा तो खाया जहर
बुधवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान बहू ने अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi)  की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi)  ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति और छोटी बेटी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल (District Hospital) लेकर पहुंचे।  अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi)  की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पति राजीव रस्तोगी की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पुत्र और बहू के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...