1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी के नमो घाट पर बाउंसर्स और गार्ड्स ने 17 साल के लड़के को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, 4 आरोपी हिरासत में

वाराणसी के नमो घाट पर बाउंसर्स और गार्ड्स ने 17 साल के लड़के को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, 4 आरोपी हिरासत में

काशी के नमो घाट पर रविवार तड़के सुरक्षाकर्मियों की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद 10-12 प्राइवेट गार्ड्स और बाउंसर्स ने सोनभद्र से आए 17 वर्षीय किशोर राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की पीट-पीटकर हत्या कर दी...

By Harsh Gautam 
Updated Date

वाराणसी: काशी के नमो घाट पर रविवार तड़के सुरक्षाकर्मियों की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद 10-12 प्राइवेट गार्ड्स और बाउंसर्स ने सोनभद्र से आए 17 वर्षीय किशोर राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में मृतक के चार अन्य दोस्त भी घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- 16 हजार और 10 साड़ी में मां ने मासूम बेटी को बेचा, खरीददार ने 4 महीनें तक बंधक बनाकर की हैवानियत, मदद के बहाने ऑटो चालक ने भी...

दवा लेने आया था बनारस, सुबह दोस्तों संग गया था घाट

सोनभद्र का रहने वाला राजेश शनिवार को परिवार के लिए दवा लेने वाराणसी आया था और रात में अपनी दीदी-जीजा के घर रुका था। रविवार तड़के करीब 3 बजे वह अपने 4 दोस्तों के साथ नमो घाट घूमने गया। प्रत्यक्षदर्शी दोस्त बृजेश गुप्ता के मुताबिक, गेट नंबर-2 के रैंप के पास तैनात गार्ड ने उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। राजेश के विरोध करने पर बहस बढ़ गई, हालांकि दोस्त बीच-बचाव कर उसे दूसरी तरफ ले गए।

घेरकर किया जानलेवा हमला

आरोप है कि जब युवक वापस लौटने लगे, तो गार्ड ने अपने 10-12 साथियों और बाउंसर्स के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उन पर हमला कर दिया। राजेश को तब तक बेरहमी से पीटा गया, जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया। घाट पर भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भागे। दोस्त तुरंत राजेश को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- ससुराल में दामाद को दफनाया, शव गलाने ने लिए 15 पैकेट नमक डाला, पत्नि,सास समेत चार गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घाट के CCTV फुटेज खंगाल रही है। एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह 3 बजे गेट नंबर 2 के रैंप पर तैनात प्राइवेट गार्ड्स के साथ युवकों का झगड़ा हुआ था। मारपीट में घायल चिंटू जायसवाल की मौत हो गई है। घटना में शामिल 4 गार्ड्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...