1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रामायण के ‘लक्ष्मण’ अब खेतों में बहा रहे पसीना: मिलावटी खाने से परेशान होकर सुनील लहरी ने शुरू की ऑर्गेनिक खेती

रामायण के ‘लक्ष्मण’ अब खेतों में बहा रहे पसीना: मिलावटी खाने से परेशान होकर सुनील लहरी ने शुरू की ऑर्गेनिक खेती

रामानंद सागर की कालजयी 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी इन दिनों चकाचौंध से दूर एक अलग ही जिंदगी जी रहे हैं। लंबे समय से एक्टिंग स्क्रीन से गायब सुनील लहरी ने अब मिट्टी से नाता जोड़ लिया है…

By Harsh 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क: रामानंद सागर की कालजयी ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी इन दिनों चकाचौंध से दूर एक अलग ही जिंदगी जी रहे हैं। लंबे समय से एक्टिंग स्क्रीन से गायब सुनील लहरी ने अब मिट्टी से नाता जोड़ लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक ताजा वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है, जिसमें वह अपने फार्म हाउस पर जमकर खेती-बाड़ी करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

बाजार की मिलावट देख खुद उगाने लगे फल-सब्जियां

सुनील लहरी ने अपने इस नए सफर के पीछे की एक बड़ी वजह का भी खुलासा किया है। खाने-पीने की चीजों में बढ़ती मिलावट पर चिंता जताते हुए उन्होंने लिखा कि आजकल खाने की चीजों में इस कदर मिलावट हो रही है कि जिसका कोई हिसाब नहीं है। मिलावटखोरों को कानून का भी डर नहीं रहा। ऐसे में बेहतर यही है कि हम खुद अपनी जरूरत का अनाज और सब्जियां उगाएं और खाएं। यह मेरे फार्म पर एक छोटा सा प्रयास है, जिसे हम सबको अपनी खिड़कियों या बालकनी में भी जरूर आजमाना चाहिए।

फार्म हाउस पर उगाईं ढेरों ऑर्गेनिक फसलें

वायरल वीडियो में सुनील लहरी अपने खेतों में खुद काम करते और फसल काटते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को फार्म हाउस की झलक दिखाते हुए बताया कि उन्होंने वहां पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से पालक, पत्ता गोभी, टमाटर, मोरिंगा , शिमला मिर्च, हरी मिर्च के साथ-साथ पपीता, केला और काजू जैसी फसलें उगाई हैं। उन्होंने साफ किया कि इन फसलों में किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

फैंस बोले- प्रभु, आप तो ऑलराउंडर निकले!

लक्ष्मण जी को इस तरह सादगी से खेतों में काम करता देख फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद सुनील लहरी जमीन से जुड़कर इतना सब अकेले कैसे मैनेज कर लेते हैं। इससे पहले भी उन्हें अपने परिवार और बच्चों के साथ फार्म हाउस पर क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया था।

पढ़ें :- Viral : मंत्री प्रवेश वर्मा ने निर्माणाधीन सड़क का कर रहे थे निरीक्षण, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को जड़ा थप्पड़, AAP ने की गिरफ्तारी की मांग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...