1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ट्रेन लेट होने पर भड़के परीक्षार्थी, पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल

ट्रेन लेट होने पर भड़के परीक्षार्थी, पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल

बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा से पहले रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उनकी ट्रेन निर्धारित समय पर नहीं पहुंची..

By Harsh 
Updated Date

पटना: बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा से पहले रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उनकी ट्रेन निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। देखते ही देखते स्टेशन पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान स्टेशन परिसर में नारेबाजी हुई और कुछ बोगियों में तोड़फोड़ की भी खबर है।

पढ़ें :- लखनऊ में कोटेदारों का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव से पहले रोके गए; अगस्त से राशन वितरण बंद करने की चेतावनी

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को समझाने और ट्रैक खाली कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान आईजी जितेंद्र राणा, रूपसपुर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल स्टेशन और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे समय से स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन पाटलिपुत्र से कटिहार जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन काफी देर से आई। हजारों छात्रों के लिए केवल एक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से भी अव्यवस्था फैल गई। ट्रेन के पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई। छात्रों का कहना है कि ट्रेन की देरी के कारण उन्हें परीक्षा छूटने का डर सताने लगा, जिससे उनका गुस्सा भड़क उठा और विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...