1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मां ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार महीने बाद निकाला गया बच्ची का शव

मां ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार महीने बाद निकाला गया बच्ची का शव

करीब चार महीने पहले इस एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। उस समय परिजनों ने कहा था कि गर्म दूध से झुलसने के कारण बच्ची की मौत हुई है। उसक बाद शव को गांव के अंत्येष्टि स्थल पर दफना दिया गया था। हालांकि, बाद में बच्ची की मां ने सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।

By Sushil Sah 
Updated Date

Sensational case in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौकाने वाला मामला मामला सामने आया है। यहां के नगला खुटिया गांव में प्रशासन ने एक मृत बच्ची के शव के अवशेषों को न्यायालय के आदेश पर कब्र से बाहर निकाला है। इस मामले में मृत बच्ची की मां ने अपने ही पति यानी बच्ची के पिता पर बलात्कार के गंभीर आरोप लगाया हैं। इसी के चलते मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए यह कदम उठाया गया है।

पढ़ें :- नाबालिग पत्नी से निकाह के 4 दिन तक फिजिकल हुआ शौहर, केरल हाई कोर्ट ने कहा- शरीयत POSCO का कवच नहीं

गर्म दूध से झुलसने की बात आई थी सामने

सूत्रों के अनुसार, करीब चार महीने पहले इस एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। उस समय परिजनों ने कहा था कि गर्म दूध से झुलसने के कारण बच्ची की मौत हुई है। उसक बाद शव को गांव के अंत्येष्टि स्थल पर दफना दिया गया था। हालांकि, बाद में बच्ची की मां ने सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।

कोर्ट के आदेश पर हुई खुदाई

मृत बच्ची की पिता पर, मां के लगाए गए इन गंभीर और संवेदनशील आरोपों के बाद
मामला न्यायालय तक पहुंचा। सच का पता लगाने और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए अदालत ने शव को दफनाए गए स्थान से बाहर निकालने का आदेश दिया। सिकंदरा थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और मगोर्रा पुलिस बल की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच अंत्येष्टि स्थल पर खुदाई की और बच्ची के अवशेषों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के अवशेषों को पूरी तरह सील कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory) और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि Deoxyribonucleic Acid (DNA) जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनीखेज माहौल है।

पढ़ें :- स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...