1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पत्नी ने शौहर को किया फोन, बोली- तुम्हारे अब्बू करते हैं मेरा रेप, कहा- कोई नहीं कोऑर्डिनेट करो, फिर…

पत्नी ने शौहर को किया फोन, बोली- तुम्हारे अब्बू करते हैं मेरा रेप, कहा- कोई नहीं कोऑर्डिनेट करो, फिर…

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़िता को शौहर से ससुर की दरिंदगी की शिकायत करना उसे भारी पड़ गया। पीड़िता ने जब ससुर की करतूत की शिकायत शौहर से की तो शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया।

By santosh singh 
Updated Date

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़िता को शौहर से ससुर की दरिंदगी की शिकायत करना उसे भारी पड़ गया। पीड़िता ने जब ससुर की करतूत की शिकायत शौहर से की तो शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया।

पढ़ें :- नाबालिग पत्नी से निकाह के 4 दिन तक फिजिकल हुआ शौहर, केरल हाई कोर्ट ने कहा- शरीयत POSCO का कवच नहीं

अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में 24 घंटे टालमटोल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद अरोपी फरार है। घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले का है।

कई बार ससुर ने बहू से किया रेप

लखनऊ की रहने वाली महिला की शादी 3 साल पहले रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले के रहने वाले रेहान से हुई थी। सब अच्छा चल रहा था। दोनों पति-पत्नी घर में अच्छे से रह रहे थे। इसी दौरान रेहान के पिता अच्छन की हवस की नजर अपनी बहू पर पड़ी और अच्छन ने अवैध तमंचा दिखाकर बहू से कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित बहू ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति रेहान ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया।

अब्बू के साथ कोऑर्डिनेट करो

पढ़ें :- स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

पीड़िता ने बताया की जब वह पहले अपने ससुर की करतूत को शौहर रेहान से बताया था तो रेहान ने अपने पिता अच्छन के साथ कोऑपरेट करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके शौहर रेहान ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया और घर से भाग जाने को कहा, जिसको लेकर अब वह कानून की मदद के लिए थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रुपईडीहा पुलिस की टालमटोल करने की वजह से अरोपी अभी फरार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...