1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे CM विजय, PM मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे CM विजय, PM मोदी से की मुलाकात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। कहा जा रहा है कि, दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत के साथ ही ​तमिलनाडु के विकास पर चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात करीबी 20 मिनट तक हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। कहा जा रहा है कि, दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत के साथ ही ​तमिलनाडु के विकास पर चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात करीबी 20 मिनट तक हुई है।

पढ़ें :- पीएम मोदी देश के युवाओं का सपना तोड़कर, उन्हें बेच रहे हैं विकसित भारत का चश्मा : कन्हैया कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीएम विजय ने हाल ही में हॉलैंड से प्राचीन तांबे की पट्टियों को वापस लाने के लिए PM मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कर्नाटक द्वारा मेकेदातु में एक बांध परियोजना की घोषणा के संवेदनशील मुद्दे पर भी पीएम से बात की। इस बांध की वजह से उनके राज्य में निचले इलाकों में पानी की उपलब्धता प्रभावित होगी।

पढ़ें :- गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के छूट रहे पसीने: खरगे

बता दें कि, अभिनेता से नेता बने विजय सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। राज्य में पहली बार गठबंधन सरकार का दौर शुरू होने के दो हफ्ते बाद हुई इस यात्रा को राजनीतिक रूप से काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि, तमिलनाडु की राजनीति में ​सीएम विजय की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। सीए​म विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी वहां पर बनी थी। हालांकि, कांग्रेस समेत अन्य दलों के सहयोग से ​टीवीके की वहां पर सरकार बनी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...