1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महंगाई के ट्रिपल अटैक पर अखिलेश यादव का तंज, बोले-‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प’

महंगाई के ट्रिपल अटैक पर अखिलेश यादव का तंज, बोले-‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प’

देश की आम जनता को 15 मई की सुबह महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के साथ-साथ संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) भी महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को और भी प्रभावित किया है। महंगाई के झटके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की आम जनता को 15 मई की सुबह महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के साथ-साथ संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) भी महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को और भी प्रभावित किया है। महंगाई के झटके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज किया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार

लखनऊ में पेट्रोल का दाम 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आम जनता को अब पेट्रोल 97.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये 82 पैसा प्रति लीटर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सीएनजी (CNG)  के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ में सीएनजी (CNG)  के दाम भी दो रुपये बढ़ाए गए हैं। लखनऊ में अभी सीएनजी की कीमत 98 रुपये प्रतिकिलो है। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी (CNG)  के पुराने दाम ही लागू होंगे। हालांकि, सीएनजी के दाम जब रिवाइज हुए थे तभी 2 रुपए बढ़ गए थे। उसके बाद से यही कीमत है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं और हो जाए आमने-सामने का मुकाबला...सीएम योगी ने दी चुनौती

दिल्ली में सीएनजी (CNG)  की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में सीएनजी (CNG)  की नई कीमत अब 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...