1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए ऋचा चड्ढा-अतुल कुलकर्णी समेत ये सेलेब्स

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए ऋचा चड्ढा-अतुल कुलकर्णी समेत ये सेलेब्स

6 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन  पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ शुरू हुआ है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील पर बड़ी तादाद में छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी कई कलाकारों का समर्थन मिला है।

By santosh singh 
Updated Date

मुबई। 6 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन  पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ शुरू हुआ है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील पर बड़ी तादाद में छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी कई कलाकारों का समर्थन मिला है। जिन कलाकारों ने सीजेपी का समर्थन किया है उनमें अभिनेता अतुल कुलकर्णी, ऋचा चड्ढा, कुनिका सदानंद और प्रकाश राज शामिल हैं।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू, 'प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के लगे नारे

अतुल कुलकर्णी

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘मेरी पीढ़ी और उससे पहले के लोगों ने अपनी जिम्मेदारियां सही से नहीं निभाईं। उन्होंने गलतियां कीं और युवाओं के लिए चुनौतियों का अंबार छोड़ दिया, जिसका सामना अब आज की पीढ़ी को करना पड़ रहा है। अतुल ने युवाओं से कहा कि वे पूरी उम्मीदों के साथ खड़े हैं और युवाओं से आग्रह किया कि वह सत्यनिष्ठा के साथ इस देश का पुनर्निर्माण करें।’

ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने सीजेपी के इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा ‘मैं अभी ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है। लेकिन मेरा मन दिल्ली में है। मेरी प्यारी दिल्ली-मेरे बचपन, मेरे स्कूल और कॉलेज का शहर, जहां बड़े-बड़े पार्क और पुराने, अच्छे पेड़ हैं। मैं अपने देश के युवाओं को प्यार भेजती हूं। उम्मीद है कि आप दिखावटी देशभक्त बनने के बजाय सच्चे देशभक्त बनेंगे। आप दयालु, शांत और समझदार बनें। मैं दिल से आपके साथ हूं।’

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, कहा- पांच छात्रों ने आत्महत्या की, शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए

प्रकाश राज

सीजेपी के प्रदर्शन को साउथ और बॉलीवुड के अभिनेता प्रकाश राज का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा ‘मैं 6 तारीख को वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। ताकि कॉकरोच आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखा सकूं। मैं एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में काफी दूर हूं। फिर भी वहां पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। सभी युवा ‘कॉकरोचों’ से मेरा आग्रह है कि रेंगते हुए वह वहां पहुंचें।’

कुनिका सदानंद
अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने एक्स पर लिखा ‘लोकतंत्र किसी एक पार्टी, नेता, विचारधारा या धर्म का नहीं होता। यह उन नागरिकों का है जो स्वतंत्र रूप से सोचते हैं और निडर होकर सवाल पूछते हैं। कुनिका ने कहा कि लोकतंत्र बिना सोचे-समझे वफादारी दिखाने से नहीं, बल्कि जागरूकता और जवाबदेही से मजबूत होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असल बदलाव भाषणों से नहीं, बल्कि काम और नतीजों से तय होता है।’
पुलिस वालों को फूल देने की बात कही
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की और पुलिसकर्मियों को फूल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आंदोलन संविधान और लोकतंत्र के दायरे में रहेगा। इस प्रदर्शन ने साफ संकेत दिया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं के बीच गुस्सा तेजी से बढ़ रहा है।

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को तैयार, दिल्ली पुलिस की चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...