1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने शनिवार को कोरिया के विरुद्ध तीसरे स्थान के मैच में 3-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 एशिया कप (Under-18 Asia Cup) में कांस्य पदक जीता। भारत की ओर से संदीप कुमारी (दूसरे मिनट), कप्तान स्वीटी कुजूर (16वें मिनट) और नौशीन नाज (33वें मिनट) ने गोल दागे और टीम को पोडियम पर जगह दिलाई।

By santosh singh 
Updated Date

काकामिगाहारा। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने शनिवार को कोरिया के विरुद्ध तीसरे स्थान के मैच में 3-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 एशिया कप (Under-18 Asia Cup) में कांस्य पदक जीता। भारत की ओर से संदीप कुमारी (दूसरे मिनट), कप्तान स्वीटी कुजूर (16वें मिनट) और नौशीन नाज (33वें मिनट) ने गोल दागे और टीम को पोडियम पर जगह दिलाई।

पढ़ें :- PMO ने मांगा चंदे का हिसाब, राम मंदिर ट्रस्ट ने जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

सेमीफाइनल में चीन के विरुद्ध शूटआउट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने कोरिया के विरुद्ध शानदार शुरुआत की और शुरुआती दो मिनट में ही बढ़त बना ली। संदीप कुमारी ने बेहतरीन संयम दिखाया और दूसरे ही मिनट में शानदार फिनिश के साथ भारत को बढ़त दिला दी। भारत ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और सर्कल के अंदर कुछ अच्छे मूव बनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने U18 एशिया कप (Under-18 Asia Cup) 2026  में ब्रॉन्ज़ मेडल (Bronze medal) जीतने पर भारतीय महिला U18 हॉकी टीम को बधाई दी है । टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया। यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती मज़बूती और हमारे खिलाड़ियों की ज़बरदस्त क्षमता को दर्शाती है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

टीम को इस इनाम 16वें मिनट में मिला जब स्वीटी कुजूर ने मैदानी गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत की ओर से नौशीन ने एक और गोल दागा। इससे टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर नौशीन ने ने प्रतियोगिता में अपने कुल गोल की संख्या 12 तक पहुंचा दी। संदीप कुमारी को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...