1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. NEET विवाद पर राजकुमार राव की अपील, बोले- देश की तरक्की की नींव निष्पक्ष शिक्षा, हिंसा नहीं संवाद चाहिए

NEET विवाद पर राजकुमार राव की अपील, बोले- देश की तरक्की की नींव निष्पक्ष शिक्षा, हिंसा नहीं संवाद चाहिए

नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच अब फिल्मी हस्तियां भी अपनी राय खुलकर रखने लगी हैं। अभिनेता राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का पक्ष रखते हुए शांतिपूर्ण संवाद और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच अब फिल्मी हस्तियां भी अपनी राय खुलकर रखने लगी हैं। अभिनेता राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का पक्ष रखते हुए शांतिपूर्ण संवाद और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि जब युवाओं को यह महसूस होने लगे कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तब समाज और व्यवस्था दोनों की जिम्मेदारी है कि उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की बात सम्मान और निष्पक्षता के साथ सुनी जानी चाहिए और किसी भी तरह की हिंसा समस्या का समाधान नहीं हो सकती।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

अभिनेता ने आगे लिखा कि छात्रों को अपनी बात जिम्मेदारी के साथ रखने का अवसर मिलना चाहिए, जबकि प्रशासन को संवेदनशीलता और खुले मन से उनकी बात सुननी चाहिए। उनके मुताबिक स्थायी समाधान टकराव से नहीं बल्कि बातचीत और आपसी समझ से निकलते हैं। राजकुमार राव ने अपने संदेश में यह भी कहा कि देश के विकास की असली बुनियाद निष्पक्ष और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था है। उन्होंने अंत में “जय हिंद” लिखते हुए सभी पक्षों से संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।

राजकुमार राव की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में बहस तेज है और कई सार्वजनिक हस्तियां भी इस मुद्दे पर अपनी राय सामने रख रही हैं।

पढ़ें :- 'कैटरीना कैफ' के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, 'परिणीति चोपड़ा' ने दिया करारा जवाब, बोली- ‘नकारात्मक नजरिए से क्यों देखें?’
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...