1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ISKCON Temple Dress Code : इस्कॉन मंदिर में ड्रेस कोड लागू,शालीन कपड़े पहनने की अपील

ISKCON Temple Dress Code : इस्कॉन मंदिर में ड्रेस कोड लागू,शालीन कपड़े पहनने की अपील

सनातन आस्था के केंद्र विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस एडवाइजरी जारी की गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 SKCON Temple Dress Code :  सनातन आस्था के केंद्र विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस एडवाइजरी जारी की गई है। खबरों के अनुसार, अब मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा धारण करके आना ही अनिवार्य है। पीआरओ रविलोचन दास ने मंदिर में दर्शन पूजा के लिए भक्तों से पारंपरिक और शालीन कपड़े पहनकर आने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा धारण करने के लिए बोर्ड एक साल पहले से लगा था, लेकिन लोगों ने शायद इसे अभी नोटिस किया है।

पढ़ें :- Surya Grahan 2026 : वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानें सूतक काल के बारे में 

उन्होंने कहा, “यहां पर महिलाओं को पारंपरिक साड़ी पहनकर आना है, जबकि जैंट्स को पैंट-शर्ट या फिर धोती-कुर्ता। मुझे लगता है कि सनातन धर्म की जो परंपरा है उसे तो लोगों को मानना चाहिए।

दिल्ली इस्कॉन के ट्रस्टी और कंट्री डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशंस युधिष्ठिर गोविंदा दास ने कहा, “अगर आप किसी भी आध्यात्मिक स्थान पर जाएंगे, वहां व्यक्ति भगवान की पूजा में लीन होते हैं और अपने आप को भगवान के प्रति आत्मसमर्पित समर्पित करते हैं। ये सिर्फ मंदिर, गिरजाघर, या मस्जिद तक नहीं, आप देख सकते है कि ऑफिस, हॉस्पिटल, या फिर किसी फोर्स में अपना ड्रेस कोड होता है। हर जगह का अपना एक अलग महत्व है, बस हम उसका ही सम्मान करने के लिए बोल रहे हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...