1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. जरूरत है किसी साथी की तो रेंट पर लें बॉयफ्रेंड, जापान के बाद अब भारत में भी ‘रेंटल बॉयफ्रेंड का ट्रेंड चालू।’

जरूरत है किसी साथी की तो रेंट पर लें बॉयफ्रेंड, जापान के बाद अब भारत में भी ‘रेंटल बॉयफ्रेंड का ट्रेंड चालू।’

अगर कोई आपसे कहे कि घर, गाड़ी, कपड़े आदि की तरह अब आप बॉयफ्रेंड भी किराये पर बुक कर सकते हैं तो सुनने में अजीब लगेगा और शायद आपकी हंसी भी छूट जाऐगी। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है जिसका नाम है 'रेंटल बॉयफ्रेंड'...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। अगर कोई आपसे कहे कि घर, गाड़ी, कपड़े आदि की तरह अब आप बॉयफ्रेंड भी किराये पर बुक कर सकते हैं तो सुनने में अजीब लगेगा और शायद आपकी हंसी भी छूट जाऐगी। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है जिसका नाम है ‘रेंटल बॉयफ्रेंड’। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत कई बड़े शहरों में इसकी मांग बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कुछ प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पेज खुद को कंपैनियन सर्विस बताकर लोगों को कुछ घंटों के लिए साथी उपलब्ध कराने का दावा करते हैं। यहां लोग मूवी देखने, शॉपिंग करने, कॉफी पीने, किसी शादी या इवेंट में साथ जाने, या अस्पताल तक साथ चलने के लिए एक साथी बुक कर सकते हैं।

पढ़ें :- Video-कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, मेस में मची भगदड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

रोमैन्स या डेटिंग वाला बॉयफ्रेंड सर्विस नहीं

हांलाकि आपको यह भी बताते चलें कि इन प्लेटफॉर्म्स के अपने कुछ नियम कानून हैं। दरअसल यह रेंटल बॉयफ्रेंड द्वारा आपको डेटिंग या रोमांटिक रिलेशनशिप की सर्विस नहीं मिलती है बल्कि अगर आप मूवी देखने जाना चाहते हैं लेकिन अकेले जाने से कतरा रहे हैं तो आप कुछ घंटों के लिए रेंट पर बॉयफ्रेंड बुक कर सकते हैं। ऐसे ही कॉफी डेट, शॉपिंग, इवेंट पार्टनर और तो और हॉस्पिटल जाने के लिए भी कुछ घंटों के लिए अपना एक दोस्त, बॉयफ्रेंड अथवा साथी बुक कर सकते हैं। यानि इसमें मुलाकातें सार्वजनिक जगहों पर होती हैं और फिजिकल रिलेशनशिप जैसी किसी गतिविधि की अनुमति नहीं होती।

कहां से जन्मा यह अनोखा ट्रेंड और आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत

बता दें कि इस ट्रेंड की शुरुआत जापान से हुई थी जहां अकेलेपन और व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों को किसी साथी, दोस्त या इवेंट पार्टनर जैसे साथी की जरूरत पड़ने लगी जिस कारण जापानी रेंटल बॉयफ्रेंड जैसी सेवाएं लेने लगे। जिसने इसे रेंटल गर्लफ्रेंड और रेंटल बॉयफ्रेंड का नाम दे दिया और फिर क्या इस ट्रेंड ने धीरे-धीरे एक बिजनेस का रूप ले लिया।
पहले यह सेवा जापान तक ही सीमित थी लेकिन धीरे- धीरे सोशल मीडिया ने इसे पूरी दुनिया में फैला दिया। भारत में भी कुछ फेसबुक ग्रुप, इंस्टाग्राम पेज और वेबसाइट्स ऐसी सेवाएं देने का दावा कर रहे हैं। कुछ जगहों पर मूवी या शॉपिंग के लिए करीब दो हजार रुपये प्रति घंटे तक चार्ज किए जाने का दावा किया जाता है।

पढ़ें :- 30 साल बाद लौटेगा जवान का शव, एवरेस्ट में इतने सालों तक पर्वतारोहियों के लिए था सबसे महत्वपूर्ण लैंडमार्क

कई युवा इसे अतिरिक्त कमाई का जरिया भी मान रहे हैं। लेकिन इस पूरे ट्रेंड के साथ सावधानी भी बेहद जरूरी है। किसी भी ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करने से पहले उसकी विश्वसनीयता, सुरक्षा नियम और पहचान की जांच करना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमेशा सार्वजनिक स्थान चुनें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। इसमें बड़ा सवाल यह उठता है कि.. क्या ‘रेंटल बॉयफ्रेंड’ सिर्फ एक नया सोशल मीडिया ट्रेंड है, या फिर बड़े शहरों में बढ़ते अकेलेपन की एक नई तस्वीर?

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...