IND vs ZIM T20I Series : श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारत की टी20 टीम, जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज के लिए हरारे पहुंच चुकी है। इस सीरीज का आगाज गुरुवार से होने वाला है और अय्यर की कप्तानी में भारत की ये तीसरी सीरीज होगी। जहां टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार को भुलाकर बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम जिम्बाब्वे, टी20आई सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे? और इन मैचों को कैसे लाइव देख सकेंगे-

भारत बनाम जिम्बाब्वे, टी20आई सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे?
भारत बनाम जिम्बाब्वे, टी20आई सीरीज 2026 का आगाज गुरुवार 23 जुलाई होने वाला है। सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित किए जाएंगे। ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे। भारत बनाम ज़िम्बाब्वे T20I सीरीज़ भारत में ज़ी के Unite8 स्पोर्ट्स चैनलों पर टीवी पर लाइव दिखाई जाएगी। भारत बनाम ज़िम्बाब्वे T20I सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ भारत की T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
भारत के खिलाफ़ ज़िम्बाब्वे की T20I टीम
सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा।