1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. The India Story Teaser Release: दूध और खाने में मिलावट और अस्पताल में तड़पते लोग, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज

The India Story Teaser Release: दूध और खाने में मिलावट और अस्पताल में तड़पते लोग, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज

अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Actress Kajal Aggarwal) और अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Actor Shreyas Talpade) की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) का शुक्रवार को टीजर रिलीज (Teaser Release) हो गया है। इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Actress Kajal Aggarwal) और अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Actor Shreyas Talpade) की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) का शुक्रवार को टीजर रिलीज (Teaser Release) हो गया है। इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है। इसमें खाने पीने की चीजों में मिलावट और खेती में केमिकल के गलत इस्तेमाल पर प्रकाश डाला गया है। टीजर में फिल्म की झलक की दिखी है।

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट

जानें टीजर में क्या है?

एक मिनट 26 सेकंड के टीजर में देखा जा सकता है कि तरबूज में इंजेक्शन लगाया जा रहा है। दूध और पनीर में मिलावट की जा रही है। इसी तरह से फसल में कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीजर में दिखाया गया है कि मिलावटी और जहरीला खाना खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

टीजर में किसी भी मुख्य कलाकार को नहीं दिखाया गया है। इसमें डेटा खाने पीने में मिलावट की तस्वीरें और वीडियो दिखाई गई हैं। टीजर के आखिर में बताया गया है कि फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इसके निर्देशक चेतन डीके होंगे।

क्या हो सकती है ‘द इंडिया स्टोरी’ की कहानी?

पढ़ें :- गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, अब अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी

‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story)  का टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें आज के मद्दे होंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि खाने-पीने की चीजों में कैसे मिलावट की जाती और यह हमें कैसे बीमार कर रहा है। यह फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी और जागरूक करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...