आज हम एक ऐसे विषय पर बात कर रहे हैं, जो सीधे हमारे बच्चों के भविष्य और सेहत से जुड़ा है। क्या आपको अहसास है कि प्यार-प्यार में बाहर का जंक फूड और ओइली खाना खिलाकर, हम अनजाने में अपने ही बच्चों को बीमारियों की तरफ धकेल रहे हैं।
लखनऊ। आज हम एक ऐसे विषय पर बात कर रहे हैं, जो सीधे हमारे बच्चों के भविष्य और सेहत से जुड़ा है। क्या आपको अहसास है कि प्यार-प्यार में बाहर का जंक फूड और ओइली खाना खिलाकर, हम अनजाने में अपने ही बच्चों को बीमारियों की तरफ धकेल रहे हैं। आजकल बच्चे पैकेट बंद खाना, बर्गर, पिज्जा और सड़क किनारे मिलने वाले अन हेल्दी तेल का खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन यह स्वाद कुछ मिनटों का होता है और नुकसान जिंदगी भर का होता है। इससे हार्मोनल गड़बड़ी कम उम्र में बच्चों का वजन बढ़ना, मोटापा, PCOD/PCOS जैसी बीमारियां और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
इम्युनिटी कमजोर होना
जंक फूड और ओइली खाना खाने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण बार-बार बीमार पड़ना और पाचन तंत्र का खराब होने लगता है। साथ ही, चिड़चिड़ापन, ध्यान न लगना और सुस्ती जैसे लक्षण शरीर में दिखने लगता है।
जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की स्पष्ट सलाह है कि बच्चों को इस ‘स्लो पॉइज़न’ से बचाना माता-पिता की सबसे पहली ज़िम्मेदारी है।
इन 6 टिप्स से बनाएं बच्चों को मजबूत
मौसमी हरी सब्जियां डाइट में करें शामिल
बीमारियों से बचने के लिए बच्चों की डाइट में पालक, मेथी, लौकी और तरोई जैसी मौसमी हरी सब्जियां ज़रूर शामिल करें। यह उनके पाचन को दुरुस्त रखती हैं और शरीर को ज़रूरी विटामिन्स देती हैं।
ताज़े और मौसमी फल
शाम के स्नैक्स में चिप्स या बिस्किट की जगह सेब, केला, संतरा या अमरूद जैसे ताज़े फल दें। यह प्राकृतिक मिठास के साथ बच्चों की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाते हैं।
प्रोटीन से भरपूर दालें
दालें बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत ज़रूरी हैं। कटोरी भर अरहर, मूंग या चने की दाल रोज़ाना उनके भोजन का हिस्सा होनी चाहिए।
ताज़ा दही और छाछ
दही और छाछ पेट के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। यह बच्चों की पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं और उन्हें दिनभर तरोताज़ा रखते हैं।
घर का खाना खिलाएं
घर के बने खाने में स्वच्छता और सही पोषण होता है। कम तेल-मसाले में बना ताज़ा खाना ही बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखता है। ऐसे में बच्चों को घर का ही बना खाना खिलाएं।
हेल्दी ट्विस्ट के साथ जंक का समाधान
अगर बच्चा बाहर के जंक फूड की ज़िद करे, तो हरी सब्जियों और सूजी/ओट्स का इस्तेमाल करके वही चीज़ें जैसे घर का बना डोसा / इड़ली, बर्गर या पिहर ज़िद पर बाहर का खाना दिलाना ‘प्यार’ नहीं, बल्कि उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है। अपनी और अपने बच्चों की आदतें आज ही बज्जा घर पर ही पौष्टिक तरीके से बनाएं।
रिपोर्ट-दीपांजली मिश्रा