1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

प्रधानमंत्री आवास के पास चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को धरना स्थल से पुलिस ने हिरासत में लेते हुए हटाया दिया है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के पास चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को धरना स्थल से पुलिस ने हिरासत में लेते हुए हटाया दिया है। प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटा दिया गया है और सभी को दिल्ली पुलिल बस में भरकर ले गई है।

पढ़ें :- भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्य प्रदेश में शासन नाम की नहीं बची कोई चीज़: राहुल गांधी

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़े तो वह अचानक सड़क पर लेट गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से उठाया और वहां मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिरासत में लिए जानें का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मोदी की तानाशाही देखिए। देश के नेता विपक्ष के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है।
शर्मनाक!

कांग्रेस सांसदों को भी धरनास्थल से हटाया जा रहा है। इसके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी बस में बिठाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस/RAF ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन स्थल पर मची अफरातफरी के बीच कई कांग्रेस सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।

पढ़ें :- पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक? कार्यक्रम स्थल से पकड़े गए दो संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...