1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले-छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर है हमला, इनकी आवाज़ को नहीं किया जा सकता नज़रअंदाज़

राहुल गांधी, बोले-छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर है हमला, इनकी आवाज़ को नहीं किया जा सकता नज़रअंदाज़

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक्स पोस्ट पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of  Opposition Lok Sabha, Rahul Gandhi) व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Leader of the Opposition Rajya Sabha Mallikarjun Kharge) व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी (National General Secretary and MP Priyanka Gandhi) के साथ कांग्रेस के बाक़ी नेता प्रधानमंत्री निवास (Prime Minister’s Residence) के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- मोदी-शाह के साथ चाय पार्टी में पहुंचीं सिर्फ डीएमके सांसद, बाकी पूरे विपक्ष ने किया बहिष्कार, बढ़ी सियासी चर्चाएं

भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता, हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए : राहुल गांधी

इसी बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक्स पोस्ट पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।

उन्होंने कहा कि मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-किसी की राय में कोई दिलचस्पी नहीं, हम बस यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया? रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...