मशहूर अभिनेत्री रेखा और अमिताभ अमिताभ बच्चन के रास्ते अलग हुए - सालों हो चुके हैं, लेकिन इनकी जिंदगी से जुड़े पुराने किस्से अक्सर सामने आ ही जाते हैं और बेशक इन दोनों की कहानी की पुरानी किताब को खोलना आज भी इनके फैन्स को अच्छा लगता है
Bollywood stories: मशहूर अभिनेत्री रेखा और अमिताभ अमिताभ बच्चन के रास्ते अलग हुए – सालों हो चुके हैं, लेकिन इनकी जिंदगी से जुड़े पुराने किस्से अक्सर सामने आ ही जाते हैं और बेशक इन दोनों की कहानी की पुरानी किताब को खोलना आज भी इनके फैन्स को अच्छा लगता है। आज बात उस बॉलीवुड किस्से की, जिसने दशकों से लोगों की दिलचस्पी बनाए रखी है। आज कहानी है रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से जुड़ी चर्चाओं की। तो पहले शुरूआत करते हैं उस घटना से, जिसका जिक्र अक्सर किया जाता है।
क्या रेखा ने रचाई गुपसुप शादी
स्टारडस्ट की रिपोर्ट के अनुसार साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर पहुंचीं और अमिताभ बच्चन से बात करने लगी। फिर क्या उन्हें इस रूप में देखकर वहां मौजूद मेहमानों के साथ-साथ मीडिया भी हैरान रह गया। रेखा को इस तरह देखकर जया बच्चन की आंखों से आंसू निकल आए और वो भावुक हो गई थी। जिसका जिक्र यासर उस्मान ने ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ नाम की किताब में भी किया है। इसके बाद कई फिल्मी मैगज़ीनों में ऐसी अटकलें लगाई गईं कि कहीं रेखा ने गुपचुप शादी तो नहीं कर ली। हांलाकि, बाद में रेखा ने एक इंटरव्यू में सफाई दी कि वह फिल्म की शूटिंग से सीधे शादी में पहुंची थीं और सिंदूर तथा मंगलसूत्र उनके किरदार का हिस्सा थे, जिन्हें उतारना रह गया था। अब बात उस घटना की, जिसे कई लोग अमिताभ बच्चन की “गलती” बताते हैं।
एक गलती ने खोला अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर का राज
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ‘फिल्म गंगा की सौगंध’ की शूटिंग के दौरान एक कलाकार ने कथित तौर पर रेखा के साथ अभद्र व्यवहार किया। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और उनका बीच-बचाव किया। उस समय इस घटना को देखकर फिल्म इंडस्ट्री में दोनों की नजदीकियों की चर्चाएँ और तेज हो गईं। रेखा और अमिताभ ने कई सफल फिल्मों में साथ काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन समय के साथ दोनों ने अपने-अपने रास्ते चुन लिए। अमिताभ बच्चन अपनी पारिवारिक और पेशेवर जिंदगी में आगे बढ़े, जबकि रेखा ने भी अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया।
आज भी इनसे जुड़े किस्से चर्चा में रहते हैं, लेकिन यह याद रखना ज़रूरी है कि इनमें से कई बातें अफवाहों, संस्मरणों और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। इसलिए इन्हें स्थायी सच मानने के बजाय मनोरंजन जगत के चर्चित किस्सों के रूप में ही देखा जाना ही बेहतर होता है।