1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉ. अजय कुमार शर्मा उन्नाव के सीएमओ बनाए गए, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर थे तैनात

डॉ. अजय कुमार शर्मा उन्नाव के सीएमओ बनाए गए, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर थे तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के मुख्य परामर्शदाता डॉ. अजय कुमार शर्मा (Dr. Ajay Kumar Sharma) को उन्नाव जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर तैनात किया है। बता दें कि शासन के 31 मई 2026 के आदेश में उन्हें वर्तमान दायित्व से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (Department of Medical and Health) ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 जिलों में नए सीएमओ की तैनाती की है। इस फेरबदल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के मुख्य परामर्शदाता डॉ. अजय कुमार शर्मा (Dr. Ajay Kumar Sharma) को उन्नाव जिले (Unnao District) में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर तैनात किया है। बता दें कि शासन के 31 मई 2026 के आदेश में उन्हें वर्तमान दायित्व से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक डॉ. अजय कुमार शर्मा, जो अब तक लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Civil Hospital) में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे, को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने IAS अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया, परिवहन विभाग का भी है अतिरिक्त प्रभार

बता दें कि यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने स्थानांतरण नीति के तहत प्रदेश के 23 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनके स्थान से हटाकर नए स्थान पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव रवि रंजन (Special Secretary Ravi Ranjan) की तरफ से सीएमओ (CMO) के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...