1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका में हनीमून पर जा रहे भारतीय मूल के दूल्हे की Helicopter Crash में गई जान, शादी की खुशियां मातम में बदली

अमेरिका में हनीमून पर जा रहे भारतीय मूल के दूल्हे की Helicopter Crash में गई जान, शादी की खुशियां मातम में बदली

अमेरिका में एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब हनीमून पर जा रहे एक भारतीय मूल के दूल्हे की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई, वहीं दुल्हन कई घंटों तक मलबे में फंसी रही।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Helicopter Crash : अमेरिका में एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब हनीमून पर जा रहे एक भारतीय मूल के दूल्हे की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई, वहीं दुल्हन कई घंटों तक मलबे में फंसी रही। यह हादसा अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में हुआ है, जान गंवाने वाला युवक खुद पायलट था।शादी के रिसेप्शन के बाद यह कपल रॉबिन्सन आर66 हेलीकॉप्टर (Robinson R66 Helicopter) में सवार हुआ। हेलीकॉप्टर डीकाल्ब-पीचट्री एयरपोर्ट (DeKalb-Peachtree Airport) जा रहा था, जो जॉर्जिया का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

ये है पूरा मामला
भारतीय मूल के डेव (26 साल)की शादी की खुशियों में उस समय ग्रहण लग जब वह फिजी शादी के तुरंत बाद अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जा रहे थे। डेव फिजी डेल्टा एयर लाइंस में पायलट थे और उनका परिवार मूल रूप से केरल से जुड़ा है। खबरों के अनुसार, जिस रॉबिन्सन आर66 हेलीकॉप्टर (Robinson R66 Helicopter)  में वे यात्रा कर रहे थे, वह डॉसनविल में उनकी शादी वाली जगह के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डेव फिजी की पत्नी जेस्नी, जो पेशे से नर्स हैं, इस हादसे में बच गईं। रिपोर्ट के अनुसार, उनका इलाज अटलांटा के एक अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने अटलांटा न्यूज फर्स्ट से कहा, “मेरा बेटा बहुत खुश था।” उनके अनुसार डेव ने शुक्रवार को जेस्नी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात करीब 10 साल पहले न्यू टेस्टामेंट चर्च में हुई थी। डॉसनविल (Dawsonville) स्थित द रिवेरे में हुई इस शादी में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे।

जॉर्ज फिजी ने बताया कि हादसे के बाद अधिकारियों को हेलीकॉप्टर का पता लगाने में काफी समय लग गया। इस दौरान दुल्हन जेस्नी, जिन्हें चोटें और कट लगे थे, लगभग छह घंटे तक हेलीकॉप्टर के मलबे में फंसी रही। बाद में बचाव दल ने उन्हें ढूंढ निकाला।

पढ़ें :- US Flash Flood : ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ , 20 से ज्यादा लोग लापता, पुल बह गए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...