1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL चैंपियन पति विराट का अनुष्का शर्मा यूं चूमा माथा तो फैंस, बोले- किस्मत वालों को मिलता है ऐसा प्यार

IPL चैंपियन पति विराट का अनुष्का शर्मा यूं चूमा माथा तो फैंस, बोले- किस्मत वालों को मिलता है ऐसा प्यार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए टीम ने रविवार को वो कारनामा कर दिखाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। विराट कोहली (Virat Kohli) के शानदार खेल के दम पर आरसीबी (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल (IPL) की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए टीम ने रविवार को वो कारनामा कर दिखाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। विराट कोहली (Virat Kohli) के शानदार खेल के दम पर आरसीबी (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल (IPL) की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। साल 2025 में मिली पहली खिताबी जीत के बाद 2026 के इस सीजन में भी बेंगलुरु का जलवा बरकरार रहा और टीम ने बैक-टू-बैक चैंपियन (Back-to-Back Champion) बनकर इतिहास रच दिया।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : हर्षित राणा और हर्ष दुबे को मौका! तीसरे वनडे में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

 

इस ऐतिहासिक कामयाबी के ठीक बाद सोमवार दोपहर को सोशल मीडिया का पारा उस वक्त और बढ़ गया जब विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बेहद ही खूबसूरत और इमोशनल पोस्ट शेयर की। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है जिसमें वह हाथों में आईपीएल की भारी-भरकम ट्रॉफी थामे नजर आ रही हैं। तस्वीर में विराट के चेहरे पर एक सुकूनभरी मुस्कान है और अनुष्का बेहद प्यार से उनके माथे को चूमती दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर इतनी दिलकश है कि पोस्ट होने के महज आधे घंटे के भीतर ही इस पर लाखों लाइक्स आ गए।

अनुष्का ने काटा बवाल

इंटरनेट पर तहलका मचा रही इस तस्वीर के साथ अनुष्का को अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्दों की जरूरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने इस खास लम्हे को बयां करने के लिए किसी लंबे-चौड़े कैप्शन के बजाय सिर्फ विक्ट्री साइन एक लाल दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया। बिना कुछ कहे भी यह पोस्ट दोनों के बीच के मजबूत जुड़ाव और इस ऐतिहासिक जीत के गौरव को बखूबी बयां कर रही है।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी, बोले-जब विराट कोहली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मुझे लगा किसी सपने की तरह, मैं वर्ल्ड क्रिकेट को करूंगा डॉमिनेट

विराट ने किया कमाल

इससे पहले, जैसे ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले का आखिरी रन बना और आरसीबी ने जीत दर्ज की अनुष्का ने तुरंत अपने सोशल मीडिया पर जश्न की पहली झलक दिखाई थी। उन्होंने मैदान से विराट कोहली की एक जबरदस्त फोटो शेयर की थी जिसमें किंग कोहली एक खास स्लोगन वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे थे। उस टी-शर्ट पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था, ‘Once felt nice, we did it twice.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...