राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित विकास मार्ग पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर कार्यालय में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित विकास मार्ग पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर कार्यालय में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, उन्हें विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीमों ने आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, एहतियात के तौर पर भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और पूरे परिसर की जांच की जा रही है। साथ ही आग किन कारणों से लगी यह भी पता नहीं चल है।
शिक्षा मंत्रालय में आग का पता नहीं पर हमारी शिक्षा व्यवस्था पर असली आग भाजपा ने अपने कुकर्मों से लगाई है : मल्लिकार्जुन खड़गे
शिक्षा मंत्रालय में आग का पता नहीं …पर हमारी शिक्षा व्यवस्था पर असली आग भाजपा ने अपने कुकर्मों से लगाई है।
भाजपा ने शिक्षा को पेपर लीक माफियाओं के ज़रिये लूट का धंधा बना लिया है। जो कहानी व्यापम घोटाले से शुरू की थी, उसका ख़ामियाज़ा अब CBSE के छात्र तक भुगत रहे हैं।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 1, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय में आग का पता नहीं पर हमारी शिक्षा व्यवस्था पर असली आग भाजपा ने अपने कुकर्मों से लगाई है। उन्होंने लिखा कि भाजपा ने शिक्षा को पेपर लीक माफियाओं के ज़रिये लूट का धंधा बना लिया है। जो कहानी व्यापम घोटाले से शुरू की थी, उसका ख़ामियाज़ा अब CBSE के छात्र तक भुगत रहे हैं।
आखिर शिक्षा मंत्रालय क्या जलाने की कोशिश कर रहा है?
इतनी हाईटेक और सुरक्षित बिल्डिंग में आग कैसे लग गई, आखिर शिक्षा मंत्रालय क्या जलाने की कोशिश कर रहा है? https://t.co/rJqc5POu2m
— AAP (@AamAadmiParty) June 1, 2026
आप ने अपने अधिकारिक एक्स पर लिखा कि इतनी हाईटेक और सुरक्षित बिल्डिंग में आग कैसे लग गई, आखिर शिक्षा मंत्रालय क्या जलाने की कोशिश कर रहा है? दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोसिया ने कहा कि लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आग लगाकर अब सारे सबूतों को मिटा दिया जाएगा।
अचानक शिक्षा मंत्रालय में लगी आग। pic.twitter.com/hCxM6r7Lh1
पढ़ें :- योगी सरकार ने 21 से ज्यादा जिलों में नए CMO की तैनाती , चार साल से ज्यादा तैनात सीएमओ को भी हटाया, देखें तबादला लिस्ट
— Manish Sisodia (@msisodia) June 1, 2026
आतिशी ने एक्स पर लिखा कि मुझे हैरानी हो रही है कि क्या CBSE OSM fiasco से जुड़े टेंडर के दस्तावेज़ भी रहस्यमय तरीके से जल जाएंगे?
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा कि शिक्षा मंत्रालय में आग लग गई है। मुझे हैरानी हो रही है कि क्या CBSE OSM fiasco से जुड़े टेंडर के दस्तावेज़ भी रहस्यमय तरीके से जल जाएंगे?

जांच की आंच से पहले ही आग की आंच शिक्षा मंत्रालय पहुंची,अद्भुत संयोग : पवन खेड़ा
वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा कि जांच की आंच से पहले ही आग की आंच शिक्षा मंत्रालय पहुंच गई। पवन खेड़ा ने इसे अद्भुत संयोग भी बताया।
जाँच की आँच से पहले ही आग की आँच शिक्षा मंत्रालय पहुँच गई। अद्भुत संयोग है ! https://t.co/7lldCxtOOz
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) June 1, 2026
मनोज झा ने उठाए सवाल
आरजेडी नेता मनोज झा ने भी शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में लगी आग की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चिंताओं, जैसे परीक्षाओं की विश्वसनीयता, परिणामों में गड़बड़ियां और छात्रों के भविष्य को लेकर उठते सवालों के बीच अगर शिक्षा विभाग के भवन में आगजनी की खबर आती है, तो यह सामान्य नहीं लगती।

मनोज झा ने कहा कि ऐसे समय में जब जवाबदेही और पारदर्शिता की सबसे अधिक जरूरत थी, अचानक आग लगने की घटना कई प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, गहन और वक्त पर जांच हो, ताकि तथ्यों के आधार पर सच्चाई सामने आए और जनता का भरोसा बने रहे।
अब इसे संयोग कहें या प्रयोग , जांच का आदेश कागज़ से बाहर आया भी नहीं था कि आग की चिंगारी शिक्षा मंत्रालय तक जा पहुंची

यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि जांच का आदेश कागज़ से बाहर आया भी नहीं था कि आग की चिंगारी शिक्षा मंत्रालय तक जा पहुंची। अब इसे संयोग कहें या प्रयोग।