1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में युवती ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी,कॉल कर पहले दोस्त को दी थी जानकारी

लखनऊ में युवती ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी,कॉल कर पहले दोस्त को दी थी जानकारी

सोमवार देर रात रतना ने अपनी एक परिचित दोस्त को फोन किया और बेहद परेशान हालत में आत्महत्या करने की बात कही। दोस्त ने मामला गंभीर समझते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद गोमतीनगर विस्तार थाने की टीम रात करीब 3 बजे अपार्टमेंट पहुंची, लेकिन फ्लैट अंदर से बंद मिला...

By Harsh 
Updated Date

Lucknow:  लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रतना सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थीं। वह गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में अकेले रहकर एक सैलून में मैनेजर के पद पर काम कर रही थीं।

पढ़ें :- ‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी....अपने जलते घर को देखकर युवती हुई आगबबूला, वीडिओ हुआ वायरल

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात रतना ने अपनी एक परिचित दोस्त को फोन किया और बेहद परेशान हालत में आत्महत्या करने की बात कही। दोस्त ने मामला गंभीर समझते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद गोमतीनगर विस्तार थाने की टीम रात करीब 3 बजे अपार्टमेंट पहुंची, लेकिन फ्लैट अंदर से बंद मिला।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर टीम फ्लैट के भीतर पहुंची, जहां रतना सिंह पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वीडियो में कई लोगों के नाम लिए

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो भी मिला है, जिसे युवती ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए शरद सिंह नाम के व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा उसने पल्लवी जोशी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। वीडियो में वैशाली, मंगल यादव, इशांत शर्मा और शरद सिंह के परिवार के कुछ लोगों के नाम भी लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...