राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लगा टिनशेड गिर गया, जिसके नीचे दबकर दो यात्री घायल हो गए। वहीं, इस टिनशेड के गिरने के बाद पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लगा टिनशेड गिर गया, जिसके नीचे दबकर दो यात्री घायल हो गए। वहीं, इस टिनशेड के गिरने के बाद पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। वहीं, इस हादसे में एक टीटीई भी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि, हादसे के दौरान वहां मौजूद यात्री हावड़ा-देहरादून ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। घायल यात्रियों को आरपीएफ रेलवे अस्पताल ले जाया गया है। एक यात्री के पैर में फैक्चर बताया जा रहा है। वहीं, टिनशेड गिरने के बाद ट्रेन को रुकवा दिया गया और रस्क्यू कार्य पूरा किया गया। घायलों के नाम अभिषेक कुमार और साहिल बताया जा रहा है। दोनों हरिद्वार जा रहे थे। वहीं, टीटीई भूपेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं।
राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर टीन शेड गिरने से हादसा… टीन शेड के नीचे दबकर चार यात्री हुए घायल…#lucknow pic.twitter.com/zvkhex2W2q
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) May 29, 2026
वहीं, इस हादसे के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। हालांकि, अब स्थिति सामान्य है। वहीं, टिनशेड को सही करने का काम किया जा रहा है।