1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. टीम इंडिया में वापसी पर बोले भुवनेश्वर कुमार, बोले- अब लंबे सपने नहीं बनाता

टीम इंडिया में वापसी पर बोले भुवनेश्वर कुमार, बोले- अब लंबे सपने नहीं बनाता

इस मैच के बाद भुवी के नाम आईपीएल 2026 में 21 विकेट हो गए हैं। खास बात यह है कि वह आईपीएल इतिहास में चौथी बार किसी एक सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शानदार फॉर्म को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनकी टीम इंडिया में वापसी की अटकलें भी तेज हो गई...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Updates:  भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर ने 10 मई को खेले गए मुकाबले में चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी को अहम जीत मिली और टीम का प्लेऑफ का रास्ता भी लगभग साफ हो गया।

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना

इस मैच के बाद भुवी के नाम आईपीएल 2026 में 21 विकेट हो गए हैं। खास बात यह है कि वह आईपीएल इतिहास में चौथी बार किसी एक सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शानदार फॉर्म को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनकी टीम इंडिया में वापसी की अटकलें भी तेज हो गई।

‘कमबैक के बारे में नहीं सोच रहा’

हालांकि खुद भुवनेश्वर कुमार ने इन चर्चाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने आरसीबी द्वौरा डाली गई सोशल मीडिया में एक वीडियो में साफ कहा कि फिलहाल उनका फोकस भारतीय टीम में वापसी पर नहीं है। भुवी के मुताबिक अब वह लंबे समय के लक्ष्य बनाकर नहीं चलते, क्योंकि पहले ऐसा करने पर चीजें उनके मुताबिक नहीं चलीं।

उन्होंने कहा कि अपने करियर में 200 से ज्यादा मैच खेलना और पावरप्ले व डेथ ओवर्स में लगातार विकेट लेना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। भुवी ने माना कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने काफी मेहनत की है और उसी का नतीजा अब मैदान पर दिखाई दे रहा है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि इस समय वह अपने रिकॉर्ड्स या उपलब्धियों को लेकर ज्यादा भावुक महसूस नहीं करते। हालांकि उन्होंने माना कि जब वह क्रिकेट से दूर होंगे, तब शायद ये यादें उनके लिए ज्यादा खास बन जाएंगी।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...