FIFA World Cup 2026 : बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। यह भव्य समारोह 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO Field में आयोजित होगा।
FIFA World Cup 2026: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) में नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। यह भव्य समारोह 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO Field में आयोजित होगा।
बता दें कि नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन जाएंगी। इसके साथ ही वह ऐसी पहली और इकलौती बॉलीवुड कलाकार होंगी, जिन्होंने क्रिकेट और फुटबॉल दोनों वर्ल्ड कप के मंच पर परफॉर्म किया है। इससे पहले नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022 ) की क्लोजिंग सेरेमनी और ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
तीन देशों में होगी अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी
गौरतलब है कि FIFA World Cup 2026 का आयोजन इस बार तीन देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में किया जा रहा है। इसी वजह से फीफा ने प्रत्येक मेजबान देश के पहले मैच से पहले अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने का फैसला लिया है।
टोरंटो में होने वाली कनाडा की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही के अलावा माइकल बुब्ले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, वेजीड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। वहीं बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी डीजे संजॉय भी इस समारोह का हिस्सा होंगे, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म Ra.One के लोकप्रिय गाने “छम्मक छल्लो” का आधिकारिक रीमिक्स तैयार किया था।
अमेरिका और मेक्सिको में भी सजेगा सितारों का मंच
अमेरिका में आयोजित होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी (Katy Perry) परफॉर्म करेंगी। यह कार्यक्रम लॉस एंजिल्स के SoFi Stadium में होगा, जहां अमेरिका और पैराग्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस समारोह में लिसा, टायला, अनीता और रेमा जैसे ग्लोबल स्टार्स भी शामिल होंगे।
वहीं 11 जून को मेक्सिको सिटी में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में अलेजांद्रो फर्नांडेज, डैनी ओशन, लीला डाउन्स, बेलिंडा, जे बल्विन और कई अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।
शकीरा ने भी किया नए गाने का ऐलान
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में Shakira भी वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए अपने नए गाने ‘दाई दाई’ की घोषणा की है, जिसमें नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय (Burna Boy) भी नजर आएंगे। इससे पहले शकीरा का 2010 वर्ल्ड कप एंथम “वाका वाका” दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ था।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। इस दौरान कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेक्सिको सिटी में जबकि फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी में आयोजित किया जाएगा।