दुनिया में इस समय फुटबॉल फीवर जोरो पर है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) पर टिकी है। फुटबॉल के दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी की किक देखने के लिए बेताब है।
FIFA World Cup : दुनिया में इस समय फुटबॉल फीवर जोरो पर है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) पर टिकी है। फुटबॉल के दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी की किक देखने के लिए बेताब है। दिग्गज फुटबॉलर जैसे मेसी, रोनाल्डो और एम्बाप्पे को फील्ड पर गोल करते हुए देखने को बेताब हैं। जहां साल 2022 फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन टीम एक बार फिर अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, फाइनल में शिकस्त खाने वाली फ्रांस की टीम इस बार खिताब उठाने को बेताब होगी।
फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 से हुई। इस खूबसूरत खेल ने दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों को एक साथ एक मंच पर ला दिया। इन बीते सालों में अब तक The 22 Editions of the FIFA World Cup खेले जा चुके हैं। इसमें अब तक कुल 964 मैच खेले जा चुके हैं और इन मैचों में कुल 2720 गोल किए गए हैं। आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले पांच खिलाड़ियों के बारे में।
1. मिरोस्लाव क्लोज – जर्मनी (24 गोल)
मिरोस्लाव क्लोज के नाम फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने ब्राजील में हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान ब्राजील के ही Ronaldo के रिकॉर्ड को तोड़ किया। क्लोज को पोचर बोला जाता है। वह बेहतरीन पोजिशनिंग वाले खिलाड़ी हैं और गोल करने का मौका तलाश ही लेते हैं।
2. रोनाल्डो नाजारियो- ब्राजील (15 गोल)
रोनाल्डो नाजारियो (‘ओ फेनोमेनो’) अपनी जबरदस्त रफ्तार और सटीक Finishing के लिए जाने जाते थे और ब्राजील को पांचवां खिताब दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने आठ गोल किए थे।
3. गर्ड मुलर- पश्चिमी जर्मनी (14 गोल)
गर्ड मुलर, जिन्हें अक्सर द बॉम्बर के नाम से जाना जाता था। वह एक बेहद खतरनाक स्ट्राइकर थे, जिनका प्रति मैच गोल का औसत 1.08 का था। उन्होंने 1970, 1974 के फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और कुल 13 मैच खेले। उन्होंने 1974 के संस्करण में West Germany की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे उन्होंने अपनी धरती पर जीता था। खास बात यह है कि उन्होंने अकेले 1970 के टूर्नामेंट में सिर्फ छह मैचों में 10 गोल किए थे।
4. जस्ट फॉन्टेन – फ्रांस (13 गोल)
फ्रांस के दिग्गज जस्ट फॉन्टेन ने 1958 के फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। इस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने मात्र 6 मैच खेले और 13 गोल दाग दिए। एक ही टूर्नामेंट में 13 गोल करके फुटबॉल के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया। यह असाधारण उपलब्धि आज भी बेजोड़ बनी हुई है; यह एक ही विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है और खेल के सबसे बड़े मंच पर उनकी बेमिसाल काबिलियत और जबरदस्त Goal-scoring ability का जीता-जागता सबूत है।
5. लियोनेल मेसी- अर्जेंटीना (13 गोल)
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने साल 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। अपनी कप्तानी में Lionel Messi ने साल 2022 में फ्रांस को हराकर खिताब जीता। मेसी ने कुल 26 मैच खेले हैं और 13 गोल किए हैं। मेसी ने अर्जेंटीना को 2014 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया, जहां वे जर्मनी से 1–0 से हार गए, लेकिन उन्होंने गोल्डन बॉल जीता।