1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पिता ने पत्नि,बेटे और गर्भवती बेटी को मार, खत्म कर दिया पूरा परिवार, फोन कर खुद पुलिस को दी हत्या की जानकारी

पिता ने पत्नि,बेटे और गर्भवती बेटी को मार, खत्म कर दिया पूरा परिवार, फोन कर खुद पुलिस को दी हत्या की जानकारी

एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर एल-5/13 की है। पुलिस को फोन करने वाले 61 वर्षीय रविंद्र सिंह ने शांत आवाज में बताया कि उसने अपने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है और पुलिस आकर शव ले जा सकती है. आरोपी की पत्नी सरिता सिंह का शव रसोई में मिला, जबकि 31 वर्षीय गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और 28 वर्षीय बेटे रविकेष के शव अलग-अलग कमरों में बिस्तर पर पड़े थे...

By Harsh 
Updated Date

जमशेदपुर:  झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार सुबह सामने आई एक वारदात ने पूरे शहर को सन्न कर दिया। एग्रिको इलाके के एक सरकारी क्वार्टर में रहने वाले रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी।

पढ़ें :- पीएम मोदी के 'एडिटेड वीडियो' मामले में मेटा इंडिया हेड पर FIR दर्ज

घटना एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर एल-5/13 की है। पुलिस को फोन करने वाले 61 वर्षीय रविंद्र सिंह ने शांत आवाज में बताया कि उसने अपने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है और पुलिस आकर शव ले जा सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घर के अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। आरोपी की पत्नी सरिता सिंह का शव रसोई में मिला, जबकि 31 वर्षीय गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और 28 वर्षीय बेटे रविकेष के शव अलग-अलग कमरों में बिस्तर पर पड़े थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि तीनों पर धारदार और भारी हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी और हथौड़ा बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में रविंद्र सिंह ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह लंबे समय से इस चिंता में डूबा था कि उसके बाद परिवार का क्या होगा। इसी डर और मानसिक तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। रिश्तेदारों के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। वह काफी चुप रहने लगा था और बीते कुछ महीनों में उसका वजन भी तेजी से कम हुआ था। परिवार ने उसका इलाज भी शुरू कराया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी के मेडिकल रिकॉर्ड और मानसिक स्थिति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियारों और घटनास्थल से मिले सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक और हैरानी का माहौल है।

पढ़ें :- बुलंदशहर में आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दो युवकों की मौके पर ही मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...