1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कुशीनगर: कमरे में बंद कर जीजा ने पहले साली को मारी गोली और फिर खुद को, दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला गया बाहर

कुशीनगर: कमरे में बंद कर जीजा ने पहले साली को मारी गोली और फिर खुद को, दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला गया बाहर

शम्भू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी की शादी करीब एक साल पहले बिहार के गोपालगंज जिले के धरमचक गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद जितेंद्र का ससुराल आना-जाना बना रहता था. छोटी बेटी नैना प्रजापति अपने जीजा को खाना देने गई थी। इसी दौरान जितेंद्र उसे कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया...

By Harsh 
Updated Date

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव में एक युवक ने अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला।

पढ़ें :- बाहर से गैस सिलेंडर, अंदर शराब का पिटारा! बिहार में तस्करों का नया जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शम्भू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी की शादी करीब एक साल पहले बिहार के गोपालगंज जिले के धरमचक गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद जितेंद्र का ससुराल आना-जाना बना रहता था। मंगलवार शाम वह अपनी ससुराल पहुंचा था और रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे शम्भू प्रजापति की छोटी बेटी नैना प्रजापति अपने जीजा को खाना देने गई थी। इसी दौरान जितेंद्र उसे कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरा भीतर से बंद था।

घटना की सूचना पर तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में नैना और जितेंद्र दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और एसडीएम आकांक्षा मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- अजय देवगन की फिल्म से प्रेरित होकर बेटे ने किया पिता का मर्डर, 2000 KM दूर से आया और रातों-रात फरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...