1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में ट्रक-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी भीषड़ आग, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा

गोरखपुर में ट्रक-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी भीषड़ आग, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा

  गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर दर्दनाक हादसा हो गया। अजवनिया गांव के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए, जबकि ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए...

By Harsh 
Updated Date

रामगढ़ताल, गोरखपुर:  गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर दर्दनाक हादसा हो गया। अजवनिया गांव के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए, जबकि ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए।

पढ़ें :- Video- कानपुर में बीच सड़क पुलिसकर्मी और वकील में चले लात-घूंसे, अखिलेश बोले- उप्र की फ़िल्म सिटी में शूटिंग शुरू हो गई क्या?

जानकारी के मुताबिक मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे एक डंपर रांग साइड से आ गया और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

डंपर चालक धमोरा गांव जिला बस्ती निवासी सत्येंद्र और फतेहपुर निवासी क्लीनर शिवा वाहन में ही फंस गए। आग इतनी भयानक थी कि उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद डंपर के अंदर केवल कंकाल मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएनए जांच के बाद शवों की पुष्टि की जाएगी।

पढ़ें :- Video- वाराणसी स्टेशन पर टपकने लगा पानी तो सपा सांसद बोले- प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र के स्टेशन पर रेल मंत्रालय वाले झरना बहाने लगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...