1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Politics: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम

Karnataka Politics: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम

कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रेस कॉफ्रेंस करके सिद्धारमैया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल के सचिव को सौंप दिया है। दरअसल, राज्यपाल के मौजूद नहीं होने के कारण उन्होंने अपना इस्तीफा सचिव को सौंपा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रेस कॉफ्रेंस करके सिद्धारमैया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल के सचिव को सौंप दिया है। दरअसल, राज्यपाल के मौजूद नहीं होने के कारण उन्होंने अपना इस्तीफा सचिव को सौंपा है।

पढ़ें :- जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन का बड़ा बयान, सपा सरकार में 4 मुख्यमंत्री में आजम खा भी थे, आज़म खान ने यूनिवर्सिटी को वैलिड क्यों नही कराया, ये उनकी भूल है

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि, आज मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।

बता दें कि, कर्नाटक में मई 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस दौरान सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों के बीच अपने अपने दावे किए जा रहे थे। हालांकि, कांग्रेस अलाकमान ने सिद्धारमैया के अनुभव पर भरोसा करते हुए उन्हें सीएम बनाने को मंजूरी दी, वहीं शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद से संतोष करना पड़ा। तब यह भी अटकलें लगी थीं कि दोनों नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल सीएम पद पर रहने की सहमति बनी है। अब सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...