1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Famous Urdu poet Bashir Badr : उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन , साहित्य जगत में शोक की लहर

Famous Urdu poet Bashir Badr : उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन , साहित्य जगत में शोक की लहर

मशहूर उर्दू शायर और गजलकार पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन हो गया है। आधुनिक उर्दू शायरी में अपनी बेहद सादा और दिल को छू लेने वाली गजलों के लिए पहचाने जाने वाले, मोहब्बत और अमन के इस शायर के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Famous Urdu poet Bashir Badr :  मशहूर उर्दू शायर और गजलकार पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन हो गया है। आधुनिक उर्दू शायरी में अपनी बेहद सादा और दिल को छू लेने वाली गजलों के लिए पहचाने जाने वाले, मोहब्बत और अमन के इस शायर के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र के सरकारी आश्रम मे 82 बच्चों का आधा सिर मुंडवाया गया, बच्चों के खेलने की वजह से नाराज हो गए अधीक्षक

बशीर बद्र का जन्म 15 फरवरी 1935 को यूपी के अयोध्या में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से अपनी उच्च शिक्षा और पीएचडी पूरी की और वहां उर्दू के प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दीं। बद्र साहब को आम बोलचाल की सरल, रूमानी और बेहद प्रभावशाली भाषा में गजलें लिखने के लिए जाना जाता है। उन्होंने गजल विधा में कई नए और ठेठ शब्दों को शामिल किया। शायर बशीर बद्र की शायरी ने मोहब्बत, तन्हाई, इंतज़ार और ज़िंदगी के गहरे ज़ख़्मों को शब्द दिए। उनके अशआर महज़ अल्फ़ाज़ नहीं थे, बल्कि ऐसी भावनाएँ थीं जो पीढ़ियों के दिलों में ज़िंदा रहीं।

शायर जावेद अख्तर ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

 

 

 

 

पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...