1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कान फेस्टिवल में छाया आलिया भट्ट का पहला लुक, फ्लोरल गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

कान फेस्टिवल में छाया आलिया भट्ट का पहला लुक, फ्लोरल गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

आज यानी 12 मई की रात से दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म समारोहों में से एक Cannes Film Festival की शुरुआत होने जा रही है। इस खास मौके पर देश-विदेश के कई बड़े सितारे रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। इसी बीच Alia Bhatt की कान फेस्टिवल से पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है...

By Harsh 
Updated Date

bollywood updates: आज यानी 12 मई की रात से दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म समारोहों में से एक Cannes Film Festival की शुरुआत होने जा रही है। इस खास मौके पर देश-विदेश के कई बड़े सितारे रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। इसी बीच Alia Bhatt की कान फेस्टिवल से पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

पढ़ें :- तिरंगा प्रेरित गाउन पहनकर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, विवाद बढ़ा तो बोलीं- भारत मेरी पहचान का हिस्सा

तस्वीरों में आलिया लाइट ग्रीन शेड के फ्लोरल कॉर्सेट गाउन में दिखाई दे रही हैं। उनका पूरा लुक बेहद फ्रेश और एलिगेंट नजर आ रहा है। सिंपल स्टाइलिंग और सॉफ्ट मेकअप के साथ आलिया ने ऐसा अंदाज अपनाया, जिसने फैंस का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। कई लोग उनके इस लुक की तुलना डिज्नी प्रिंसेस से कर रहे हैं।

सिंपल लुक ने जीता फैंस का दिल

मां बनने के बाद यह आलिया भट्ट का पहला बड़ा इंटरनेशनल इवेंट माना जा रहा है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी बनाने की बजाय बेहद सादगी के साथ पेश किया। हाई बन हेयरस्टाइल, मिनिमल मेकअप और बिना ज्यादा ज्वेलरी के भी उनका अंदाज काफी आकर्षक लगा।

पढ़ें :- कीर्ति सेनन के पहनावे पर बवाल के बाद GIVA ने हटाया अपना एड, कुत्ते को राखी बांधने पर भी दी सफाई

फैंस को उनका यही नेचुरल और क्लासी स्टाइल खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई उन्हें “परी” कह रहा है तो कोई “डिज्नी क्वीन” बता रहा है। कई यूजर्स ने आलिया के इस लुक को अब तक के सबसे खूबसूरत कान अपीयरेंस में से एक बताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...