1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. 38 साल बाद खुला मर्डर का राज: बेटों पर आई मुसीबत तो खुद थाने पहुंचा शख्स, कबूला 1986 का गुनाह

38 साल बाद खुला मर्डर का राज: बेटों पर आई मुसीबत तो खुद थाने पहुंचा शख्स, कबूला 1986 का गुनाह

केरल के कोझिकोड के रहने वाले मोहम्मद अली के सीने में दफन 38 साल पुराना एक राज आखिरकार बाहर आ गया। पछतावे की आग में जल रहे अली ने खुद मलप्पुरम के वेंगारा थाने पहुंचकर एक ऐसी हत्या की बात कबूल कर ली, जो उसने 1986 में की थी...

By Harsh Gautam 
Updated Date

मलप्पुरम: केरल के कोझिकोड के रहने वाले मोहम्मद अली के सीने में दफन 38 साल पुराना एक राज आखिरकार बाहर आ गया। पछतावे की आग में जल रहे अली ने खुद मलप्पुरम के वेंगारा थाने पहुंचकर एक ऐसी हत्या की बात कबूल कर ली, जो उसने 1986 में की थी। तब अली की उम्र महज 14 साल थी।

पढ़ें :- संविधान और संसद के गहरे जानकार, पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन

पुलिस के मुताबिक, साल 1986 में अली कुदरंजी गांव में एक खेत पर काम करता था। वहां एक मोहनन नाम के व्यक्ति ने उसे परेशान करने की कोशिश की, तो आत्मरक्षा में अली ने उसे लात मार दी। वह व्यक्ति पास की नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। उस वक्त पुलिस ने इसे हादसे में हुई मौत मानकर फाइल बंद कर दी थी क्योंकि स्थानीय लोगों का कहना था कि उस शख्स को मिर्गी के दौरे आते थे।

जब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

करीब 50 साल के हो चुके अली ने पुलिस को बताया कि इस गुनाह का बोझ उठाना अब उसके लिए बर्दाश्त से बाहर हो गया था। हाल ही में उसके बड़े बेटे की मौत हो गई और छोटा बेटा एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार पर आई इस मुसीबत को अली ने अपने पापों की सजा माना। रातों की नींद उड़ने के बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर करने का फैसला किया।

अली की निशानदेही पर पुलिस ने जब 5 दिसंबर 1986 के पुराने रिकॉर्ड्स खंगाले, तो अखबार की एक छोटी सी कतरन मिली जिसमें नहर में 20 साल के एक अज्ञात युवक का शव मिलने की बात लिखी थी। पुलिस ने अब मोहम्मद अली के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें :- Video-मौत के धुएं में फरिश्ता बनीं 95 साल की 'दादी'; खुद हटाया ऑक्सीजन मास्क, बचा ली 20 मरीजों की जान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...