1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने दो प्रत्याशियों के नाम तय किए, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने दो प्रत्याशियों के नाम तय किए, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- Nandigram by-election : ममता गुट की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नामांकन लिया वापस, भाजपा ने कर दिया खेला?

अरूणाचल प्रदेश से ताई तागाक, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, मध्यप्रदेश से तरूण चुग, रजनीश अग्रवाल, मणिपुर से ए शारदा देवी, राजस्थान से डॉ अलका गुर्जर, डॉ सतीश पुनिया, जबकि ओडिशा राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में देबाशीष सामंतराय को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

पढ़ें :- Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगम

मध्यप्रदेश में दो उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही ये तय हो गया है कि तीसरी सीट के लिए बीजेपी अपना कैंडिडेट उतारना नहीं चाहती है। वो सभी अटकलें खारिज हो गई है कि जिसमें कहा जा रहा था कि बीजेपी तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...