1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कल अपने इस्तीफे का कर सकते हैं ऐलान, पोस्टर से चढ़ा सियासी पारा

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कल अपने इस्तीफे का कर सकते हैं ऐलान, पोस्टर से चढ़ा सियासी पारा

तमिलनाडु भाजपा (Tamil Nadu BJP) के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई (K Annamalai) पिछले कुछ दिनों से पार्टी में हाशिए पर चल रहे थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई (Former State President Annamalai) ने अब पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। अन्नामलाई 5 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलनाडु भाजपा (Tamil Nadu BJP) के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई (K Annamalai) पिछले कुछ दिनों से पार्टी में हाशिए पर चल रहे थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई (Former State President Annamalai) ने अब पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। अन्नामलाई 5 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

पढ़ें :- महाराष्ट्र-बंगाल छोड़िए, UP में समाजवादी पार्टी के अंदर होनी जा रही है बड़ी टूट...ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

इससे पहले पार्टी आलाकमान ने के अन्नामलाई (K Annamalai) को मनाने की कोशिश की थी। अन्नामलाई ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) से मुलाकात भी की थी। पीएम मोदी और अमित शाह ने अन्नामलाई को जन्मदिन की बधाई भी दी थी।

अमित शाह (Amit Shah) और नितिन नवीन (BJP National President Nitin Nabin) समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में अन्नामलाई ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पार्टी छोड़ने की इच्छा जताई थी। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने अन्नामलाई से बीजेपी छोड़ने के फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह भी किया था। बीजेपी नेतृत्व ने अन्नामलाई से कुछ समय भी मांगा था। अन्नामलाई अब अपनी पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं। अन्नामलाई चाहते थे कि या तो उनको सात साल के फ्री हैंड कर तमिलनाडु बीजेपी की कमान सौंप दिया जाए या फिर सौहार्दपूर्ण तरीके से भविष्य में साथ काम करने का विकल्प खुला रखते हुए अपनी अलग राह चुनने दिया जाए।

अन्नामलाई ने क्या कहा था

दिल्ली जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “कृपया इंतजार करें। दो दिन में हम बैठकर बात करेंगे।अब सबकी नजर उनके जन्मदिन पर है कि वह कोई बड़ा ऐलान करते हैं या नहीं।

पढ़ें :- कांग्रेस के 'युवराज' को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए: सीएम योगी

अन्नामलाई का भाजपा सफर

2020 में भाजपा में शामिल हुए। महज 10 महीने में तमिलनाडु भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बनें। 2021 के विधानसभा चुनाव में खुद हारे, लेकिन पार्टी को 4 सीटें दिलाईं, जिससे 20 साल बाद तमिलनाडु में भाजपा की वापसी हुई। 2024 लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में भाजपा का वोट शेयर 3.66% से बढ़कर 11.24% हो गया।

एक्टर अजित और रजनीकांत के साथ लगे पोस्टर ने बढ़ाई सरगर्मी

अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने की अटकलों से पहले उनका एक्टर अजित और रजनीकांत के साथ के पोस्टर ने सियासी पारे को बढ़ा दिया है। उनके समर्थकों ने मदुरै में पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को अभिनेता रजनीकांत और अजित के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है। इससे लग रहा है कि उनके समर्थक उन्हें अलग रास्ता चुनने के लिए कह रहे हैं।

पढ़ें :- Breaking News: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री और रूपा गांगुली डिप्टी सीएम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...