1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराष्ट्र-बंगाल छोड़िए, UP में समाजवादी पार्टी के अंदर होनी जा रही है बड़ी टूट…ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

महाराष्ट्र-बंगाल छोड़िए, UP में समाजवादी पार्टी के अंदर होनी जा रही है बड़ी टूट…ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उनके दावे के बाद प्रदेश में कई तरह की अटलें शुरू हो गयीं। दरअसल, उन्होंने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट की बात कही है। उनका दावा है कि, महाराष्ट्र, बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने की तैयार बैठी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उनके दावे के बाद प्रदेश में कई तरह की अटलें शुरू हो गयीं। दरअसल, उन्होंने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट की बात कही है। उनका दावा है कि, महाराष्ट्र, बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने की तैयार बैठी है।

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता

ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।

खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में बड़ी टूट हुई है। टीएमसी के करीब 19 सांसद पार्टी से बगावत कर अलग दल में शामिल हो गए। इसी तरह अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बड़ी टूट की बात कही जा रही है। उनके 6 सांसद के द्वारा बगावत की बात कही जा रही है।

 

पढ़ें :- 2027 चुनाव की तैयारी में अखिलेश, प्रदेशभर में निकालेंगें ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...