Ram Mandir Donation Theft Case : संसद के मानसून सत्र के नौवें दिन दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामें के असर नजर आ रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चढ़वा चोरी के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और उसके संगी-साथियों ने मंदिर में चोरी का महापाप किया है। मंदिर का धन और बहुमूल्य धातुओं को बोरों में भरकर कहीं और पहुंचाया है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा और उनके संगी–साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के दोषी हैं! देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने ‘श्रद्धा में सेंधमारी’ करते हुए जिस तरह : – ‘दान-पात्र’ से चढ़ावा-चंदा चोरी की है – गुप्त दान में महा-घपले किये हैं – दान की रसीद दी ही नहीं है या दान के बदले नक़ली रसीद छपवाकर दी है – अपने लोगों को कौड़ियों के दाम में अयोध्या की ज़मीनें ख़रीदवाकर, फिर उसे बीसों गुना दाम में करोड़ों में मंदिर को बेचकर ट्रस्ट के ‘धर्म-खाते’ को लूटा है…”
सपा सांसद ने आरोप लगाते हुए लिखा, “- ज़मीन के सौदे के अशुभ लाभ को आपस में बाँटा है – ईमानदार लोगों द्वारा आपत्ति किये जाने पर उन्हें हटाया है – हर जगह अपने भ्रष्ट लोग सेट किये हैं – चोरी की राशि की बरामदगी को दर्ज़ नहीं कराया है – जाँच में कुछ भी ‘उल्लेखनीय’ नहीं है, ये कहकर गुमराह किया है – सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत मिटाए हैं – जिनकी ख़ुद की जाँच चल रही है, उनसे जाँच करवाई है – बिना किसी की ज़िम्मेदारी तय किये, ट्रस्ट के उच्चस्थ पदाधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है – मंदिर का धन और बहुमूल्य धातुओं को बोरों में भरकर कहीं और पहुँचाया है… ये अक्षम्य ‘महापाप’ है। इसीलिए ‘लोकधन की लूट’ का मुद्दा लोक-संसद तक पहुँचाना और उठाना, हम सब का धर्म सम्मत कर्तव्य है। जो भाजपा का साथी, वो रामघाती–महापापी…”