1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सावन में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर हिन्दू रक्षा दल व कारणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

सावन में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर हिन्दू रक्षा दल व कारणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

सावन में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर हिन्दू रक्षा दल व कारणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, धार्मिक आस्था की गरिमा बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की मांग को लेकर हिन्दू रक्षा दल एवं कारणी सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवा के माध्यम से सौंपा।

पढ़ें :- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़े फैसले, प्रवक्ता नियुक्त होगा, CEO के चयन पर एक महीने बाद फैसला

जिला अध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सावन माह सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, निर्बाध आवागमन, स्वच्छता तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सावन माह के दौरान मांस एवं मांसाहार से संबंधित दुकानों के संचालन को लेकर आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिया जाए। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराई जाए तथा कांवड़ मार्गों पर पेयजल, चिकित्सा, सफाई, सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने यह भी मांग की कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पूर्व में नौतनवा क्षेत्र में भोजन को लेकर हुए विवाद के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए समय रहते प्रभावी प्रशासनिक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- लखनऊ की मशहूर "शर्मा जी की चाय" के मालिक का बेटा हर्ष फायरिंग केस में गिरफ्तार

हिन्दू रक्षा दल एवं कारणी सेना के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन जनहित, धार्मिक आस्था और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...