मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के 'युवराज' की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करके कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी घिर गए हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से राहुल गांधी पर इसको लेकर पलटवार किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के युवराज को इसके लिए पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के ‘युवराज’ की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति उनकी घोर निंदनीय टिप्पणी 145 करोड़ देश वासियों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक संस्कारों का भी अपमान है। कांग्रेस के ‘युवराज’ को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।
विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के 'युवराज' की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री…
पढ़ें :- कांग्रेस अब अपनी डूबती सियासत बचाने के लिए आए दिन ‘जहर उगल’ रही...राहुल गांधी के विवादित बयान पर बोले केशव मौर्य
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 20, 2026
जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा?
रायबरेली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए-नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं। BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है।